फिल्म कलेक्शन: दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर आया रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का सैलाब, 500 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस समय सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। विदेशो में भी लोगो फिल्म को पसंद कर रहे हैं। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अब फिल्म ने 3 दिन में ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है फिल्म हर तरफ छाई हुई है। खबर के मुताबिक, फिल्म ने 3 दिन में दुनियाभर में 501.04 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 96.50 करोड़ का कलेक्शन किया है वहीं इंडिया में 339.37 का नेट कलेक्शन और ग्रॉस 404.54 करोड़ का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़े -जब 26/11 हमले का जश्न मनाते-मनाते फूट-फूटकर रोए थे धुरंधर के दो बड़े एक्टर्स, माहौल हो गया था गमगीन
300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। खबरों के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 339.27 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। रिलीज के तीसरे दिन ही यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
यह भी पढ़े -भारत से लेकर विदेशों तक में धुरंधर की दहाड़, पठान और एनिमल को छोड़ वर्ल्ड वाइल्ड रिकॉर्ड कलेक्शन
धुरंधर 2’ ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ ने अब तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साथ ही कुछ बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है। ‘वाॅर 2’ ने 236.55 का कुल कलेक्शन किया था, ऐसे में देखा जाए तो ‘धुरंधर 2’ ने इसके कलेक्शन को पार कर लिया है।
‘टाइगर जिंदा है’ ने भी 339.16 करोड़ रुपये कमाए थे।
'सैयारा' ने 337.78 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था।
'बजरंगी भाईजान' का कुल कलेक्शन भी 320.34 रहा।
'वॉर' ने भी सिर्फ 318.01 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे।
इसी तरह ‘पद्मावत’ ने 302.15 करोड़ रुपये और ‘सुल्तान’ ने 300.45 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।
Created On :   22 March 2026 12:46 PM IST












