Mamta Kulkarni Trolling: ममता कुलकर्णी ने छोड़ दी संन्यास की राह? गोवा में दिखा एक्ट्रेस नया और स्टाइलिश लुक, यूजर्स ने किया ट्रोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 90 के दशक की हिट बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। पिछले साल वह एक्टिंग छोड़ कर संन्यास लेने के कारण चर्चा में आईं थी। ममता कुलकर्णी ने पिछले साल महाकुंभ में संन्यास लिया था, वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनीं थी। लेकिन बाद में विरोध के कारण अपने पद से हट गईं। इसके बाद उन्हें कई बार धार्मिक आयोजनों में देख गया, जहां वह साध्वी वेश में ही नजर आईं। लेकिन हाल ही में उन्हें मॉर्डन कपड़ों में गोवा में देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ममता कुलकर्णी को जमकर ट्रोल किया।
यह भी पढ़े -खादी को प्रमोट कर खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं गायिका राजाकुमारी, शाहरुख खान की 'किंग' को लेकर भी दिया बड़ा हिंट
साध्वी के वस्त्रों के बजाय पहनी मॉर्डन ड्रेस
संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी अक्सर साध्वी के वस्त्रों में नजर आती थीं। लेकिन अब उनके सोशल मीडिया पर कुछ नए वीडियो नजर आ रहे हैं, जिसमें वह मॉर्डन कपड़ों में नजर आ रही हैं। गोवा में अपने दोस्तों और परिवार के साथ एंज्वॉय कर रही हैं। यह देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।
यह भी पढ़े -'अजाःसुंदरी' फिल्म के निर्देशक मनु एंटनी ने बच्चों के लिए कहा-आपकी ऊर्जा और हंसी ने हमारे सेट को खास बना दिया
सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ममता कुलकर्णी के नए लुक को देखकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘उतर गया भूत संन्यासी जी।’ एक दूसरे ने लिखा, ‘तुम तो संन्यासी बन गई थीं, अब फिर से हीरोइन बन गईं’। इसी तरह एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘साध्वी जी आज तो आप अलग लुक में हो, क्या बात है।’ इसी तरह कई यूजर्स ने ममता कुलकर्णी पर तंज कसा। बता दें कि पिछले दिनों एक शो ‘लाफ्टर शेफ’ में भी ममता कुलकर्णी साड़ी पहनकर पहुंची थीं तब भी कई लोग हैरान हुए थे। सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा है कि ममता कुलकर्णी एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में लौट आई हैं।
Created On :   22 March 2026 5:36 PM IST












