Dhurandhar The Revenge: भारत के बाद कनाडा में दिखा रणवीर की फिल्म 'धुरंधर 2' का क्रेज, पहली बार थिएटर में इंटरवल देख हैरान हुए दर्शक

भारत के बाद कनाडा में दिखा रणवीर की फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज, पहली बार थिएटर में इंटरवल देख हैरान हुए दर्शक
इस समय सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। विदेशो में भी लोगो फिल्म को पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड में फिल्मों में इंटरवल होना एक आम बात है, लेकिन ये हर देशों में नहीं होती है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस समय सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। विदेशो में भी लोगो फिल्म को पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड में फिल्मों में इंटरवल होना एक आम बात है, लेकिन ये हर देशों में नहीं होती है। हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर : द रिवेंज की कनाडा में हुई स्क्रीनिंग ने इसे पूरी तरह बदल दिया। करीब चार घंटे लंबी इस फिल्म को देखने आए दर्शकों ने पहली बार इंटरवल देखा और उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

इंटरवल देख के खुश दिखे दर्शक

इंस्टाग्राम यूजर जर्नी विथ शेफाली ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म के बीच 15 मिनट का ब्रेक मिला है। दर्शक इस ब्रेक के समय बहुत खुश नजर आए और कुछ लोग वहीं बैठकर हंसी-मजाक में करते दिखे। वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'धुरंधर 2 का असर फिल्म चार घंटे लंबी है, इसलिए Cineplex ने पहली बार इंटरवल रखा। मैंने अपने 20+ सालों में ऐसा कभी नहीं देखा। हर कोई खुश था आमतौर पर कनाडा के थिएटर में इंटरवल नहीं होता, लेकिन धुरंधर 2 की रनटाइम को ध्यान में रखते हुए इंटरवल दिया गया।

इंटरनेट पर भी लोगों ने इस वीडियो पर खूब प्यार लुटाया है। एक यूजर ने लिखा, इंटरवल भारतीय फिल्मों की संस्कृति है और यही समय है जब निर्देशक अपनी कला दिखा सकते हैं। किसी ने याद दिलाया कि 90 और 2000 के दशक में कनाडा में हर बॉलीवुड फिल्म में इंटरवल होता था। बता दें, 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और यह 2025 में आई धुरंधर की सीक्वल है।


Created On :   21 March 2026 1:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story