सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: अनन्या-खुशी कपूर और निम्रत कौर ने रैंप पर बिखेरा जलवा, मनीष मल्होत्रा का शो इस वजह से हुआ कैंसल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों कई बॉलीवुड एक्ट्रेस मुंबई के चर्चित फैशन वीक में नजर आ रही हैं। नामी फैशन डिजाइनर्स के लिए शो स्टॉपर बन रही हैं। शनिवार को भी खुशी कपूर और निम्रत कौर ने रैंप वॉक की, दोनों का लुक काफी हटकर था। हाल ही में अनन्या पांडे ने भी रैंप वॉक की। साथ ही इस फैशन वीक में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का शो भी होने वाला था लेकिन अब यह कैंसिल हो गया है। जानिए, ऐसा किस कारण हुआ?
मनीष मल्होत्रा का शो इस वजह से हुआ कैंसिल
एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की गई है कि मनीष मल्होत्रा का शनिवार का फैशन शो रद्द कर दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन हुआ है। इस वक्त वह एक असहनीय दुख से गुजर रहे हैं, ऐसे में उनके लिए फैशन शो करना मुमकिन नहीं है। अब उनकी जगह पर अनुराग गुप्ता का शो फैशन लवर्स काे देखने को मिलेगा।
खुशी कपूर ट्रेडिशनल अटायर में दिखीं
मुंबई के फैशन वीक में खुशी कपूर ने भी रैंप वॉक की। वह ट्रेडिशनल अटायर में दिखीं। उनकी ड्रेस को आयशा राव ने डिजाइन किया है। खुशी लहंगा ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इससे पहले भी वह कई फैशन वीक में रैंप वॉक कर चुकी हैं।
यह भी पढ़े -गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका
निम्रत कौर ने बताया फैशन मंत्रा
निम्रत कौर ने भी पार्टी वियर इंस्पायर ड्रेस रैंप वॉक के लिए पहनी है। साथ ही अपना फैशन फंडा भी बताया है। वह कहती हैं कि अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ड्रेसेस पहनी चाहिए, तभी आप अच्छे लग सकते हैं।
अनन्या पांडे
Created On :   21 March 2026 5:18 PM IST












