Eid 2026: ईद के मौके पर आमिर खान के घर पहुंचे राज ठाकरे, मेहमानों को विदा करने नंगे पैर बाहर आए मिस्टर परफेक्शनिस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज देश भर में बड़ी ही धूम धाम से ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं हर साल सेलेब्स भी बड़े धूम धाम से ईद मनाते हैं। ऐसे में इस खास मौके पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर भी फिल्म और राजनीति जगत के कई दिग्गज ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी आमिर के घर पहुंचे। ईद की बधाई देने के बाद राज ठाकरे जब अपने घर लौटे तो उन्हें विदा करने आमिर खान नंगे पैर ही अपने घर से निकल आए।
यह भी पढ़े -फिर दिखी अक्षय कुमार की गजब की कॉमेडी टाइमिंग, 'जॉली एलएलबी 3' के इस सीन के पीछे की कहानी आई सामने
राज ठाकरे को विदा करने नंगे पैर चले आए आमिर
आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एमएनएस चीफ राज ठाकरे आमिर खान को गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं। राज ठाकरे जब कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए तो आमिर ने पैपराजी को पोज दिए। वे सफेद कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे नंगे पैर हैं।
फैमली के साथ पहुंचे राज ठाकरे
ईद के अवसर पर राज ठाकरे अपने परिवार के साथ आमिर खान के घर पहुंचे। राज ठाकरे की पत्नी भी नजर आईं। राज ठाकरे सफेद कुर्ता पाजामा में नजर आए। इस वायरल वीडियो पर आमिर खान के फैंस भी उन्हें ईद की बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े -गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका
आमिर खान का वर्क फ्रंट
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते वर्ष फिल्म 'सितारे जमीन पर' में देखा गया था। वहीं, इस साल वे 'हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस' में नजर आए। दोनों ही फिल्में आमिर खान के प्रोडक्शन की हैं। आमिर अब 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल की इस फिल्म का निर्माण आमिर कर रहे हैं।
Created On :   21 March 2026 6:34 PM IST












