Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में है फिल्म के तीसरे पार्ट का हिंट? जानें किस वजह से लगाए जा रहे कयास

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस साल की मोस्ट अवेडेटे फिल्म 'धुरंधर 2' आज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीड हो चुकी है। 'धुरंधर 2' ने आते ही दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स और सेलेब्स का दिल जीत लिया है। अब रिलीज के बाद कई फैंस ने इस बात को लेकर भी आशंका जताई कि इसका तीसरा पार्ट आएगा। फिल्म रिलीज होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। आइए कहानी के क्लाइमैक्स पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि क्या इस फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा?
यह भी पढ़े -शादी के 10 साल बाद दिव्यांका-विवेक के घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या है?
'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में दिखाया गया है रणवीर सिंह (हमजा) का सामना मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होता है। आतंकी कैंप तबाह करने के बाद, हमजा को पाकिस्तानी सेना गिरफ्तार कर लेती है। उन्हें पता चल जाता है कि वह एक भारतीय जासूस है। हालांकि, अजय सान्याल (आर माधवन) पाकिस्तानी सेना के एक सीनियर अफसर से एक डील करके हमजा को छुड़वा लेते हैं। अजय सान्याल ने पाकिस्तानी अधिकारी से कौन सी डील करके हमजा को छुड़वाया, इसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
'धुरंधर' के तीसरे पार्ट के क्यों लग रहे कयास
हमजा पाकिस्तान से छूट गए हैं और भारत आ गए हैं, इससे दर्शकों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वह एक जासूस के तौर पर अपना मिशन जारी रखेंगे? ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बन सकता है।
यह भी पढ़े -'सरके चुनर' पर भड़का राष्ट्रीय महिला आयोग, नोरा फतेही-संजय दत्त और फिल्म निर्देशक को भेजा समन
फिल्म के बारे में
18 मार्च को फिल्म 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू कई जगहों पर कैंसिल हो गए। इसके बावजूद पेड प्रीव्यू से फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कह सकते हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने खाते में 50 करोड़ रुपये जमा कर लिए थे। रिलीज के बाद फिल्म ने अब तक 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'धुरंधर 2' में संजय दत्त, सारा अर्जुन और दानिश पांडोर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक आदित्य धर हैं।
Created On :   19 March 2026 1:53 PM IST












