Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: धुरंधर 2 ने रिलीज होने से पहले ही दिखा दिया अपना दम! एडवांस बुकिंग में ही की ताबड़तोड़ कमाई

धुरंधर 2 ने रिलीज होने से पहले ही दिखा दिया अपना दम! एडवांस बुकिंग में ही की ताबड़तोड़ कमाई
धुरंधर 2 का चस्का सभी फैंस में देखने को मिल रहा है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही ताबड़तोड़ कमाई हो गई है। पहले ही दिन फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन इकट्ठा कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज होने से पहले ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म की अभी से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म ने प्री बुकिंग में ही कमाल का कलेक्शन अपने नाम कर लिया है।

एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड

फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो के लिए जबरदस्त टिकट बिक्री हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीव्यू के लिए ही फिल्म ने करीब 40.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 19 मार्च को पहले दिन के लिए भी एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है। 17 मार्च दोपहर तक फिल्म ने करीब 30.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

लाखों टिकट पहले ही बिके

फिल्म के लिए 15,000 से ज्यादा शो रखे गए हैं और अब तक 6.70 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

बिना ब्लॉक बुकिंग भी मजबूत कमाई

अगर ब्लॉक बुकिंग को हटा दें, तब भी फिल्म ने करीब 22.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं विदेशों में भी फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और वीकेंड के लिए लगभग 65 करोड़ रुपये की एडवांस सेल हो चुकी है।

हिंदी वर्जन सबसे आगे

फिलहाल फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे ज्यादा देखा जा रहा है और टिकटों की बिक्री का बड़ा हिस्सा इसी से आ रहा है। हालांकि बाकी भाषाओं में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

24 घंटे चलेंगे शो

फिल्म की डिमांड को देखते हुए सिनेमाघर लगातार नए शो जोड़ रहे हैं। कई जगहों पर रात देर तक और आधी रात के बाद भी शो चलाए जा रहे हैं। कुछ शहरों में तो हालात ऐसे हैं कि फिल्म के शो लगभग पूरे दिन यानी 24 घंटे तक चलेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।

Created On :   17 March 2026 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story