Battle of Galwan Named changed: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम, अब इस टाइटल के साथ सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का बदला नाम, अब इस टाइटल के साथ सिनेमाघरों में होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है। फैंस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के नाम को बदल दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसके बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड है। फिल्म के गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं और अब फैंस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल दिया गया है और मेकर्स ने सोमवार को इसका नया टाइटल भी अनाउंस कर दिया है।

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान का बदला नाम

सलमान खान फिल्म्स ने अपनी सबसे चर्चित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नया नाम ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है। ये फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' के नए टाइटल से रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जो न सिर्फ फिल्म के नाम में बदलाव को दिखाता है, बल्कि एक ऐसा मैसेज भी देता है जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है।

फिल्मों के ओरिजनल नाम को लेकर हुए विवादों को देखते हुए मेकर्स ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का टाइटल बदलकर 'मातृभूमि' रख दिया है। माना जा रहा है कि यह बदलाव ओरिजनल टाइटल को लेकर उठे विवाद को शांत करने के लिए किया गया है। इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है "मे वॉर रेस्ट इन पीस " इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है। जहाँ यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से इंस्पाय है, वहीं इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है।

यह भी पढ़े -सुनील लहरी ने विश्व में युद्ध और बढ़ती महंगाई पर जताया गहरा दुख, जनता को दिए सुझाव

जानें कब होगी रिलीज?

बता दें कि सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर ये वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि'17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म साल 2020 में हुए चाइना और इंडिया के बीच के गलावन वैली क्लैश पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में हैं तो वहीं चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है।

Created On :   16 March 2026 2:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story