Madhu Malhotra Passes Away: मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा ने दुनिया को कहा अलविदा, ‘हीरो’, ‘कर्ज’ और ‘लंबी जुदाई’ जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा ने दुनिया को कहा अलविदा, ‘हीरो’, ‘कर्ज’ और ‘लंबी जुदाई’ जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
हिंदी फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। 70-80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 72 साल की उम्र में मुंबई में 13 मार्च को आखिरी सांस ली।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हिंदी फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। 70-80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 72 साल की उम्र में मुंबई में 13 मार्च को आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है और कई लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा यादगार फिल्मों में काम किया।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

मधु मल्होत्रा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और भले ही वे ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहीं, लेकिन अपने किरदारों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने 1970 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में काफी काम किया और 100 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहीं। लेकिन उन्हें खास पहचान फिल्म ‘हीरो’ के मशहूर गाने ‘लंबी जुदाई’ से मिली थी। यह गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है और इसी गाने ने उन्हें दर्शकों के बीच यादगार बना दिया।

इन फिल्मों का भी रही हिस्सा

मधु मल्होत्रा कई लोकप्रिय फिल्मों में नजर आईं, जिनमें ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘कर्ज’, ‘रिश्ता कागज का’, ‘विश्वनाथ’ और ‘कयामत’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मधु मल्होत्रा का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी छती है।


Created On :   15 March 2026 11:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story