Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Vacation: आलिया भट्ट का बर्थडे मनाने हांगकांग पहुंचे रणबीर कपूर, बेटी के साथ पार्क में घूमता दिखा कपल, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं फिल्मों की शूटिंग से वक्त निकालकर आलिया और रणबीर कपूर अक्सर ही वेकेशन पर निकल जाते हैं ताकि वे अपने परिवार के साथ टाइम बीता सकें। कल यानी 15 मार्च को आलिया भट्ट का जन्मदिन है। और ऐसे में पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए रणबीर कपूर हांगकांग पहुंच गए हैं। इस फैमिली वेकेशन में नन्ही राहा भी साथ है। इस दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े -बॉक्स ऑफिस के 'सिंघम' कभी असिस्टेंट डायरेक्टर थे रोहित शेट्टी, पिता से मिली 'एक्शन किंग' बनने की प्रेरणा
पार्क में घूमते दिखा सेलिब्रिटी कपल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हांगकांग के एक पार्क में आलिया और रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ टहलते दिखे। रणबीर कपूर बेटी का ख्याल रखते दिखे। यह कपल कैजुएल लुक में नजर आया। बेटी राहा इस मौके पर काफी खुश नजर आ रही थीं।
यह भी पढ़े -'लक्ष्मी निवास' में मानसी जोशी रॉय का दमदार अभिनय, 3 मिनट 29 सेकंड का मोनोलॉग एक ही टेक में किया पूरा
Alia Bhatt with family in Hong Kong 📸 pic.twitter.com/BUVkYRGnvB
— Alia's nation (@Aliasnation) March 13, 2026
रणबीर कपूर आलिया करियर फ्रंट
इस साल रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होगी। साथ ही वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट भी साथ नजर आएंगी। इसके अलावा रणबीर के पास सुपरहिट फिल्म एनिमल का सीक्वल एनिमल पार्क भी है। वहीं आलिया भट्ट एक वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ भी कर रही हैं।
Created On :   14 March 2026 10:52 AM IST












