Sanya Malhotra Buys New Home: सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा आलिशान नया घर, परिवार के साथ शेयर की तस्वीरें, कैप्शन के साथ लिखा खास नोट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है। फिल्म 'दंगल' से एक्ट्रेस को फिल्मों में एक अलग पहचान मिली। अब फिल्म 'दंगल' फेम सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश समारोह की झलकियां दिखाई हैं। 34 साल की सान्या ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा नोट लिखा है।
सान्या मल्होत्रा ने शेयर की घर की तस्वीरें
सान्या मल्होत्रा ने अपने नए घर की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने परिवार के साथ पोज दिए हैं। गृह प्रवेश के दौरान अभिनेत्री ने गुलाबी और सफेद साड़ी पहनी। एक तस्वीर में वह सिर पर कलश रखकर गृह प्रवेश कर रही हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने घर को सजा रही हैं। तस्वीरों में सानिया के परिवार के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -अभिनेता राजेंद्र ने एमजीआर पर की टिप्पणी के लिए मांगी माफी, विशाल बोले-गलती का अहसास होना बड़ी बात
सान्या ने लिखी प्यारी पोस्ट
इंस्टाग्राम पर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए सान्या मल्होत्रा ने लिखा 'हर हर महादेव। वर्षों तक सपने देखने, काम करने और सीखने के बाद अपना घर लिया। इस घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी कि सब्र और यकीन का नतीजा कितना सुंदर हो सकता है। मेरे परिवार और दोस्तों का भरोसा मेरी सबसे बड़ी ताकत थी। यह एक घर से कहीं ज्यादा है। यह मेरे सफर का एक हिस्सा है। मेरे घर में स्वागत है।'
Created On :   14 March 2026 6:33 PM IST












