Pre Oscar Party 2026: प्री-ऑस्कर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लगाए चार-चांद, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 98वां अकादमी अवॉर्ड समारोह 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड के लॉस एंजेलिस के मशहूर डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इस अवॉर्ड समारोह पर टिकी हुई हैं। हर साल की तरह इस साल भी दुनियाभर के सितारे इस इवेंट के रेड कार्पेट पर चार चांद लगाते नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले प्री-ऑस्कर पार्टी की तस्वीरें सबका ध्यान खींच रही हैं। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस के साथ शानदार लुक में नजर आईं।
बड़े सितारे हुए पार्टी में शामिल
बता दें कि ग्लोबल स्टार प्रियंका और उनके पति निक जोनस हाल ही में हॉलीवुड में हुई एक खास प्री-ऑस्कर पार्टी में शामिल हुए। यह पार्टी ऑस्कर अवॉर्ड्स से कुछ दिन पहले आयोजित की गई थी, जहां कई बड़े हॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे। इस खास इवेंट में प्रियंका और निक के अलावा 'हैरी पॉटर' फेम एमा वॉटसन, मैकाले कल्किन, मैकाले कल्किन के साथ कई हॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें प्रियंका दूसरे सितारों के साथ बातचीत करती और फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं।
यह भी पढ़े -संघर्ष को बनाया स्वैग हनी सिंह का वो दौर, जब सफेद बनियान और कार्गो पैंट ने किया था यूथ को पागल
Priyanka Chopra attending WMagazine & Dior Dinner https://t.co/6XK8gIz5f3 pic.twitter.com/2bmScIFgeD
— Team PC Malaysia 🇲🇾 (@TeamPCMalaysia) March 13, 2026
स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं प्रियंका
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग की स्टाइलिश ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि निक जोनस ग्रे जैकेट, सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। दोनों ने साथ में फोटो भी खिंचवाई और बाकी मेहमानों के साथ समय बिताया।
पार्टी की कुछ तस्वीरों में प्रियंका और एमा वॉटसन को एक साथ बातचीत करते भी देखा गया। यह स्टार-स्टडेड इवेंट ऑस्कर से पहले फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को एक ही जगह लेकर आया।
Created On :   14 March 2026 5:13 PM IST












