Monalisa Farman Khan Love Story: फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी मोनालिसा और फरमान खान की मुलाकात, मोनालिसा ने किया था प्रपोज, फिर ऐसे आए साथ

फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी मोनालिसा और फरमान खान की मुलाकात, मोनालिसा ने किया था प्रपोज, फिर ऐसे आए साथ
महाकुंभ वायरल सेंसेशन मोनालिसा ने बीते दिन अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर हर किसी को चौंका दिया है। केरल में दोनों के शादी करने के बाद कपल पर लव जिहाद के आरोप लगने लगे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी गहरी नीली और बड़ी-बड़ी आंखों की वजह से खूब सुर्खियों में रहीं और देखते ही देखते वे वायरल हो गई। और इसके बाद उन्हें फिल्म के ऑफर भी आने लगे। अब जल्द ही उनकी फिल्म भी रिलीज होने वाली है।वहीं महाकुंभ वायरल सेंसेशन मोनालिसा ने बीते दिन अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर हर किसी को चौंका दिया है। केरल में दोनों के शादी करने के बाद कपल पर लव जिहाद के आरोप लगने लगे हैं। अब मोनालिसा और फरमान ने लव जिहाद के आरोपों को झुठलाया है। साथ ही फरमान ने मोनालिसा के प्रपोजल और अपने प्यार को लेकर भी बात की।

कपल ने सुनाई अपनी लव स्टोरी

शादी के बाद इस जोड़े ने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्रेम कहानी साझा की। इस दौरान फरमान ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। छह महीने तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। फरमान ने कहा, ‘हमने केरल में इस जगह शादी करने का फैसला किया क्योंकि हमें नयनार मंदिर बहुत पसंद है। केरल के लोग बहुत अच्छे हैं।’ वहीं मोनालिसा ने कहा कि यहां के लोग बहुत सहयोगी हैं। हमने छह महीने तक डेटिंग की।

फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे फरमान और मोनालिसा

अपनी छह महीने की डेटिंग को साठ साल का प्यार बताते हुए फरमान खान ने कहा कि ये छह महीने साठ साल के प्यार जैसे थे, इसीलिए हमने शादी करने का फैसला किया। हम एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। हम साथ काम कर रहे थे। हमने बातचीत की। मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया। मैंने पहले तो मना कर दिया, लेकिन मोनालिसा ने मुझे मना लिया।

Created On :   13 March 2026 12:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story