Hansika Motwani Divorce: एक्ट्रेस हंसिका का 4 साल बाद हुआ तलाक, दोस्त के एक्स से की थी शादी, जानें क्या है वजह?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथुरिया के तलाक की खबरें बीते एक साल से सुनने को मिल रही हैं। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे और आपसी अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन अब ऑफिशियली उनका तलाक हो गया है। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया को तलाक दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, तलाक आपसी सहमति से किया गया है और एक्ट्रेस ने किसी भी तरह की एलिमनी की मांग भी नहीं की है। हंसिका और कथुरिया ने दिसंबर 2022 में शादी की थी औ अब तीन साल दोनों एक दूसरे को अलविदा कह रहे हैं।
क्या है दोनों के तलाक की वजह?
हंसिका ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के एक्स पति से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों की अनबन की खबरें आने लगी थीं। हंसिका ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस ने तलाक के समझौते के साथ कोई एलिमनी नहीं मांगी थी। कोर्ट में सुनवाई के समय, हंसिका मोटवानी का प्रतिनिधित्व वकील अदनान शेख ने किया। उनके मुताबिक, शादी के बाद कपल कुछ ही समय तक साथ रहा, फिर उन्हें एहसास हुआ कि आपसी मतभेद उनके रिश्ते को प्रभावित कर रहे हैं और वे समय के साथ अलग होने लगे थे। उनकी अनबन के चलते उनके स्वभाव, नजरिए और लाइफस्टाइल में भी भारी अंतर नजर आने लगा था।
नहीं हो पाई दोनों की सुलाह
कोर्ट में दर्ज की हुई याचिका में कहा गया है कि छोटी-छोटी बातों पर भी हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया के बीच झगड़े हो जाते थे। इसके कारण उनके लिए एक ही घर में रहना हर दिन मुश्किल होता जा रहा था। आखिरकार, हंसिका और सोहेल ने अलग होने का फैसला किया। याचिका में यह भी है कि परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने कई बार रिश्ते को सुधारने की कोशिश की थी और दोनों को अपने झगड़े सुलझाने के लिए कहा था लेकिन दोनों में सुलह नहीं हो पाई थी।
यह भी पढ़े -जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म
कब से अलग रह रहा था कपल?
दोनों पक्षों ने शांति से शादी खत्म करने और तलाक लेने का फैसला किया। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया 2 जुलाई, 2024 से अलग रह रहे हैं। हालांकि, एक समय पर उनके रिश्ते में तनाव आ गया था, लेकिन बाद में हंसिका और सोहेल ने एक-दूसरे से बात की और आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया था।
कब की थी शादी?
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया ने साल 2022 में जयपुर के एक किले में शादी की थी। हंसिका के पति सोहेल, पहले एक्ट्रेस की दोस्त रिंकी बजाज के पति थे। सोहेल, हंसिका के भाई के भी अच्छे दोस्त हैं, इसलिए उनकी काफी पहले से एक-दूसरे से जान-पहचान थी।
Created On :   11 March 2026 7:11 PM IST












