Bigg Boss 19 Prize Money: Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना को शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख की प्राइज मनी, ब्लॉग में किया खुलासा

Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना को शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख की प्राइज मनी, ब्लॉग में किया खुलासा
बिग बॉस सीजन 19 बीते साल का सबसे पॉपुलर शो रहा था। इस शो ने टीआरपी में लगभग सभी शोज के पीछे छोड़ दिया था। अनुपमा फेम गौरव खन्ना बिग बॉस सीजन 19 के विनर बने थे। उन्होंने फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट को हराकर दिसंबर 2025 में सीजन 19 की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस सीजन 19 बीते साल का सबसे पॉपुलर शो रहा था। इस शो ने टीआरपी में लगभग सभी शोज के पीछे छोड़ दिया था। अनुपमा फेम गौरव खन्ना बिग बॉस सीजन 19 के विनर बने थे। उन्होंने फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट को हराकर दिसंबर 2025 में सीजन 19 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। रियलिटी शो में उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक लग्जरी कार और एक्स्ट्रा कूपन भी मिलना था। हालांकि अब एक्टर ने खुलासा किया है कि ट्रॉफी के अलावा उन्हें अभी तक कुछ भी नहीं मिला है।

गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 की प्राइज मनी का इंतजार

बता दें कि बिग बॉस का सीजन 19 दिसंबर में खत्म हो गया था वहीं इस सीजन के विनर रहे गौरव खन्ना ने अब 3 महीने बाद खुलासा किया है कि उन्हें अभी तक बिग बॉस 19 की प्राइज मनी 50 लाख रुपये और बाकी के रिवॉर्ड नहीं मिले है। दरअसल अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में, अनुपमा फेम एक्टर ने पेंडिंग गिफ्ट्स के बारे में एक फैन के सवाल का जवाब दिया, और बताया कि ऐसे डिस्बर्समेंट में आमतौर पर इंटरनल प्रॉब्लम की वजह से टाइम लग जाता है।

गौरव खन्ना ने आगेन कहा

गौरव खन्ना ने कहा, “सच बोलूं तो थोड़ा टाइम लगता है, यह सब आना. सच कहूं तो अभी तक नहीं मिले हैं लेकिन, मुझे पक्का मिल जाएंगे क्योंकि एक प्रोसेस होता है।” उन्होंने आगे बताया कि इंटरनल ऑडिट और प्रोसीजर की वजह से टेलीविजन इंडस्ट्री में देरी होना आम बात है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 1-2 महीने तो लगते हैं ये सारी चीज़ें आने में क्योंकि कंपनी की अपनी इंटरनल ऑडिट होती हैं। आ जाएगा, ऐसा नहीं है कि नहीं आएगा। थोड़ा डिले होता है, जो ठीक है टीवी का बंदा हूँ, और टीवी में थोड़े डिले होते है आ जाएगा।"

Created On :   12 March 2026 12:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story