Randeep-Lin Become Parents: रणदीप हुड्डा बने पापा, पत्नी लिन लैशराम ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, दादा जी के साथ फोटो आई सामने

रणदीप हुड्डा बने पापा, पत्नी लिन लैशराम ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, दादा जी के साथ फोटो आई सामने
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर पर बेबी गर्ल ने कदम रखा है। लिन ने 10 मार्च को अपनी बेटी को जन्म दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रणदीप हुड्डा पिता बने हैं। उनकी पत्नी और मॉडल लिन लैशराम ने 10 मार्च, 2026 (मंगलवार) को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। रणदीप के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा खास बन गया है क्योंकि आज ही उनके पिता रणबीर सिंह हु्ड्डा का भी जन्मदिन होता है। उनके पिता के जन्मदिन पर वे पहली बार पिता बने हैं। इस बाता जिक्र करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके पिता अपनी पोती को गोद में लिए हुए बैठे हैं।

पत्नी लिन के साथ किया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर लिन लैशराम के साथ एक पोस्ट के माध्यम से रणदीप ने पिता बनने का ऐलान किया है और लिखा है कि आज, जब मैं पिता बना हूं, पापा, तो आपके लिए मेरी तारीफ और भी ज्यादा बढ़ गी है। सबसे जरूरी- लिन, मुझे एक पिता बनाने के लिए और हमारी छोटी सी बिटिया को इस दुनिया में लाने के लिए बहुत ज्यादा शुक्रिया। एक छोटी सी लड़की और पूरी जिंदगी का प्यार।

सभी लोग दे रहे न्यू पेरेंट्स को बधाइयां

रणदीप हुड्डा और लिन ने जैसे ही पेरेंट बनने की न्यूज शेयर की है, वैसे ही सभी लोग उन्हें बधाइयां देने लगे हैं। एक्ट्रेस तारा शर्मा सलूजा ने कहा है कि आप दोनों को और पूरे परिवार को बहुत ही ज्याद बधाइयां, खूब सारा प्यार। तो दूसरी तरफ कई अन्य सेलेब्स और फैंस ने जमकर बधाइयां दी हैं। एक ने लिखा, 'वाह, कितना सुखद संयोग है। हैप्पी बर्थडे अंकल। लकी पैरेंट्स को मुबारकबाद। खूब सारा प्यार।'

शादी के बंधन में कब बंधा था कपल?

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने काफी लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 29 नवंबर 2023 को दोनों ने शादी की। खास बात ये रही कि रणदीप ने हरियाणा का होने के बावजूद पत्नी के घर मणिपुर जाकर उनके रीति रिवाज के साथ शादी की थी। शादी की रस्में इम्फाल में संपन्न हुई थीं और दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।

Created On :   10 March 2026 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story