अमित सैनी रोहतकिया और पीहू यादव का नया गाना ‘बहू भतेरी’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के एक जाने-माने लोकप्रिय गायक, गीतकार और संगीतकार अमित सैनी रोहतकिया का नया गाना ‘बहू भतेरी’ मंगलवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ।
अमित सैनी रोहतकिया ने अपने नए गाने को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रमोट किया है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बहू भतेरी’ सॉन्ग के एक क्लिप को फैंस के साथ शेयर किया है, जहां उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'देसी अंदाज चरम पर! 'बहू भतेरी'- अब उपलब्ध!'
'बहू भतेरी' म्यूजिक वीडियो में अमित सैनी रोहतकिया के साथ पीहू यादव नजर आ रही हैं, जो कि एक सोशल मीडिया स्टार, डांसर, और यूट्यूबर हैं। पीहू मुख्य रूप से हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं। वह अपनी स्क्रीन प्रजेंस, खूबसूरती के साथ जबरदस्त डांस मूव्स के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
‘बहू भतेरी’ गाने में अमित और पीहू की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। फैंस को पीहू के लुक के साथ उनका दमदार डांस काफी पसंद आ रहा है। गाने के बोल बिल्कुल देसी और ठेठ हरियाणवी हैं, जो मंगलवार को जी म्यूजिक हरियाणा नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।
गाने पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, लोग कमेंट्स के माध्यम से लगातार सॉन्ग पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 'बहू भतेरी' को अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी दमदार आवाज दी है, जो कि म्यूजिक के कंपोजर भी हैं। वहीं, म्यूजिक के गीतकार सुमित बालम्बिया हैं।
बता दें कि अमित सैनी रोहतकिया हरियाणवी इंडस्ट्री के एक प्रमुख और लोकप्रिय सिंगर हैं, जो कि अपनी अनूठी आवाज और दमदार गानों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, पीहू यादव एक हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री हैं, जो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। दोनों ही कलाकार एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। फैंस को इनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। लोगों को 'बहू भतेरी' म्यूजिक वीडियो में इनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 March 2026 6:13 PM IST












