Ek Din Trailer: साई पल्लवी के प्यार में आमिर खान के बेटे जुनैद खान, रिलीज हुआ फिल्म 'एक दिन' का शानदार ट्रेलर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'महाराज' और 'लवयापा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके जुनैद खान की नई फिल्म चर्चा में गई है। फिल्म एक दिन' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आने वाली हैं। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद ही शानदार लग रही है।
यह भी पढ़े -निक्की तंबोली का ट्रोलर्स को जवाब, भावनाओं में बहकर शो छोड़ना आसान है पर जिम्मेदारी निभाना चुनौती
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
फिल्म के ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं जुनैद और सई की जोड़ी फैंस काफी रिफ्रेशिंग लग रही है। ये ट्रेलर 2 मिनट 13 सेकंड लंबा है ट्रेलर की शुरुआत जुनैद से होती है और जुनैद सई से प्यार करते हैं और एक विश मांगते हैं कि काश उन्हें एक दिन सई के साथ बिताने को मिल जाए। ट्रेलर में आगे दिखाया कि उनकी ये इच्छा पूरा भी होती है सई और जुनैद की क्यूट लव स्टोरी छा गई है।
फिल्म का म्यूजिक बहुत शानदार है अरिजीत सिंह की आवाज प्यार में पड़ जाने के लिए मजबूर करती है। सई और जुनैद की रोमांटिक जोड़ी को भी पसंद किया जा रहा है लव स्टोरी के साथ-साथ कहानी में ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े -बादशाह के 'टिटरी' गाने पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, कहा- भद्दे शब्दों का प्रयोग करना क्रिएटिविटी नहीं
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के ट्रेलर के साथ रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म को स्नेहा देसाई और स्पंदना मिश्रा ने लिखा है। म्यूजिक राम सम्पत का है लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं।
Created On :   11 March 2026 3:08 PM IST












