अपकमिंग फिल्म: जानिए कब रिलीज होगी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा', आलिया भट्ट ने रिवील की फिल्म की पूरी स्टारकास्ट

जानिए कब रिलीज होगी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा, आलिया भट्ट ने रिवील की फिल्म की पूरी स्टारकास्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में है। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, 'अल्फा' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिमेल सेंट्रिक जासूसी एक्शन फिल्म है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में है। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, 'अल्फा' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिमेल सेंट्रिक जासूसी एक्शन फिल्म है। आज आलिया ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया। इसके साथ ही आलिया भट्ट की एक खास झलक भी दिखाई। जानिए शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' कब रिलीज होगी।

इस दिन रिलीज होगी 'अल्फा'

आलिया भट्ट ने अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'अल्फा' का एक खास पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर में आलिया के चेहरे की कुछ झलक दिखाई दे रही है। इस पोस्टर में लिखा है- Alpha। इस पोस्ट के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी भी शेयर की गई है। 'अल्फा' 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आज वाईआरएफ की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज तारीख के साथ इसकी मुख्य स्टार कास्ट के नामों को भी इंस्टाग्राम पर टैग किया है। इस एक्शन फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अनिल कपूर, शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे।

Created On :   9 March 2026 1:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story