T20 World Cup Final 2026: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, 2 बार ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी मार्टिन समेत ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में जमेगा रंग, 2 बार ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी मार्टिन समेत ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की 'क्लोजिंग सेरमनी' यानी समापन समारोह का आयोजन होगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की 'क्लोजिंग सेरमनी' यानी समापन समारोह का आयोजन होगा। जिसमें इंटरनेशनल स्टार भी जलवा बिखेरता हुआ नजर आएगा। ICC ने एक सोशल पोस्ट में बताया कि मार्टिन की लाइव परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। इस खास मौके पर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन, बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर सुखबीर के साथ-साथ मशहूर गुजराती लोक कलाकार फाल्गुनी पाठक अपने शानदार परफॉर्मेंस से माहौल को और भी शानदार बना देंगे

फाइनल में जलवा बिखेरेंगे फाल्गुनी-सुखबीर और मार्टिन

फाइनल मुकाबले से पहले टी20 विश्व कप के समापन समारोह का आयोजन होगा। इसमें फाल्गुनी पाठक, सुखबीर और अंतरराष्ट्रीय पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन जलवा बिखेरेंगे। इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को दी। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

यह भी पढ़े -जब साहिर के बोलों ने छू लिया मोहम्मद रफी का दिल, 'बाबुल की दुआएं' गाते वक्त फफक कर रो पड़े थे गायक

आईसीसी ने क्या कहा?

आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'टी20 विश्व कप की पार्टी अब और बड़ी हो गई है। हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वैश्विक आइकॉन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी के मुख्य आकर्षण होंगे। आप इस कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहेंगे।'

Created On :   8 March 2026 1:08 PM IST

Tags

Next Story