Bhooth Bangla Teaser Out: रिलीज हुआ मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला का मजेदार टीजर, वधूसुर का पता लगाने के लिए 'भूत बंगले' पहुंचे अक्षय

रिलीज हुआ मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला का मजेदार टीजर, वधूसुर का पता लगाने के लिए भूत बंगले पहुंचे अक्षय
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का लोग बीते साल अनाउंसमेंट के बाद से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस लिए भी बेहद खास होने वाली क्यूंकि अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापसी कर रही है इस हॉरर कॉमेडी के साथ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का लोग बीते साल अनाउंसमेंट के बाद से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस लिए भी बेहद खास होने वाली क्यूंकि अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापसी कर रही है इस हॉरर कॉमेडी के साथ। वहीं फर्स्ट लुक के बाद अब अक्षय कुमार की कॉमेडी और हॉरर से भरी फिल्म 'भूत बंगला' का मजेदार टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद अब ट्रेलर और फिल्म के रिलीज का इंतजार कर पाना बहुत मुश्किल है। टीजर में हर स्टारकास्ट की झलक ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

'भूत बंगला' का टीजर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की कॉमेडी और हॉरर से भरी फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज हो चुका है टीजर की शुरुआत 'वधूसुर' से होती है हर कोई पूछ रहा है कि वधूसुर कौन है और लेकिन किसी नहीं पता कि वधूसुर की एंट्री जल्द ही होगी। टीजर में वधूसुर नाम के भूत की परछाई दिखाई गई है लेकिन फिल्म की कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है टीजर में कॉमेडी से भरे डायलॉग की भरमार है और परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी ने फिल्म में जान फूंक दी हैजबकि टीजर में तब्बू और वामिका गाबी की भी झलक देखने को मिली है।

टीजर की शुरुआत में अक्षय कुमार भूत के न होने पर यकीन करने की बात कहते हैं, लेकिन आखिरी तक भूत के नाम पर वे चीखने-चिल्लाने लगते हैं। कहानी मंगलपुर के एक भूतिया बंगले पर फिल्माई गई है, जहां शादी करना मना है।

जल्द रिलीज होगी 'भूत बंगला'

‘भूत बंगला’का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी खास रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में राजपाल यादव मिथिला पालकर भी अहम किरदारों में होगें। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं उन्होंने फिर 'हेरा-फेरी', 'हंगामा', 'हलचल', 'भूल-भलैया' और 'दे दना दन' जैसी शानदार फिल्में दी हैं।


Created On :   12 March 2026 3:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story