रैपर बादशाह को खुलेआम दी धमकी: 'एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी' विवादित गाने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांथे पर गोली मारने की कही बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलिब्रिटियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मशहूर गायक और रैपर बादशाह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी किसी अनजान व्यक्ति ने नहीं, बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी है। गैंग ने एक नोट जारी करते हुए बताया कि पानीपत में जो फायरिंग की गई थी, यह उनकी गैंग ने की है। इसके साथ ही सिंगर बादशाह को सीधे सिर पर गोली मारने की बात लिखी गई है।
यह भी पढ़े -'यादगार' वर्मा मलिक जब गाने चलने के बावजूद नहीं मिल रहा था काम, मनोज कुमार की एक पेशकश और बदल गई जिंदगी
बिश्नोई गैंग ने नोट में क्या लिखा?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने नोट में बताया, "जय महाकाल, जय श्रीराम। राम-राम सभी भाइयों को। आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं। यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे। हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया।"
यह भी पढ़े -'टटीरी' गाने को लेकर बढ़ा विवाद, हरियाणा पुलिस को बादशाह को गिरफ्तार करने और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश
'पूरी पिक्चर अभी बाकी'
नोट में आगे लिखा, "आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं, नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा। नोट- सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे।"
इस विवाद के मामले में गैंग ने दी धमकी?
गौरतलब है कि सिंगर और रैपर बादशाह का एक हरियाणी गाना विवादों में घिरा हुआ है। जो यह हाल ही के दिनों में सामने आया है। उनका यह विवादित गाना 'टटिहरी' रिलीज हुआ है, जिसको लेकर काफी विवाद देखने को मिल रहा है। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि उनकी गिरफ्तारी की भी मांग उठने लगी है। यह कार्रवाई हरियाणा महिला आयोग ने की है। इसके बाद अब इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से भी धमकी मिली है।
Created On :   14 March 2026 9:56 PM IST












