अपकमिंग फिल्म: रिलीज हुआ 'केडी' का पहला गाना 'सरके चुनर तेरी सरके', नोरा फतेही के साथ डांस फ्लोर पर आग लगाते दिखे करते दिखे संजय दत्त

रिलीज हुआ केडी का पहला गाना सरके चुनर तेरी सरके, नोरा फतेही के साथ डांस फ्लोर पर आग लगाते दिखे करते दिखे संजय दत्त
बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त औरशिल्पा शेट्टी अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा का फर्स्ट लुक पहले ही रिवील कर दिया गया था वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज हो गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त औरशिल्पा शेट्टी अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा का फर्स्ट लुक पहले ही रिवील कर दिया गया था वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज हो गया है। इसमें संजय दत्त और नोरा फतेही नजर आए हैं। नोरा फतेही के साथ डांस फ्लोर पर संजु बाबा भी आग लगाते नजर आ रहे हैं।

डांस करते नजर आए नोरा फतेही और संजय दत्त

केवीएन प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने में संजय दत्त अलग अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही भी अपने हॉट अंदाज में डांस कर रही हैं। गाने में विजुअल कम दिखाए गए हैं। पूरे गाने में कहीं-कहीं विजुअल्स हैं तो कहीं-कहीं फोटोज हैं। गाना बेंगलुरु में मौजूद एएमबी सिनेमाघर में हुए एक इवेंट में लॉन्च किया गया। गाने का म्यूजिक अर्जुन जन्या ने कंपोज किया है।

जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म 'केडी' 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी के अलावा रीश्मा नानाइया, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद और नोरा फतेही जैसे कलाकार होंगे। फिल्म का निर्देशन प्रेम एस ने किया है। इसका निर्माण वेंकट के नारायण ने केवीएन प्रोडक्शन के तहत किया है। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।


Created On :   15 March 2026 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story