Oscar 2026: ऑस्कर जीतकर छाई कॉमेडी-एक्शन थ्रिलर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और हॉरर फिल्म सिनर्स, घर बैठे OTT पर यहां देखें फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऑस्कर 2026 अवॉर्ड फंक्शन का समापन हो गया और इस साल की सबसे बड़ी जीत लियोनार्डो डिकैप्रियोकी की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को मिली, जिसने 13 नॉमिनेशन में से 6 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। जिसमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर जैसी टॉप कैटेगरी भी शामिल हैं। इस जीत ने फिल्म की पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है। वहीं इसके अलावा एक और फिल्म है हॉरर फिल्म सिनर्स जिसे 16 नोमिनेशन मिले थे और फिल्म ने 4 अवॉर्ड अपने नाम किए है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इन फिल्मों को कहां देख सकते हैं तो चलिए जान लेते है कि ये फिल्में कहां स्ट्रीम हो रही है-
यह भी पढ़े -वन बैटल आफ्टर अनदर थॉमस पिंचन के 'वाइनलैंड' से प्रेरित है 6 ऑस्कर जीतने वाली फिल्म, जाने क्यों है खास?
यहां देखें 'वन बैटल आफ्टर अनदर'
अगर आपको हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद हैं तो ऑस्कर विनिंग फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ये फिल्म 26 फरवरी से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है फिल्म की जीत ने इसे हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है। बता दें, 'वन बैटल आफ्टर अनदर' एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को पॉल थॉमस एंडरसन ने प्रोड्यूस किया है साथ ही लिखा और डायरेक्ट भी किया है। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, शॉन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल, टेयाना टेलर और चेज इन्फिनिटी जैसे कलाकार हैं।
यह भी पढ़े -ऑस्कर 'होमबाउंड' का जादू चला पर ट्रॉफी रही दूर, नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीता अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म अवॉर्ड
यहां देखें फिल्म सिनर्स
4 ऑस्कर 2026 जीतने वाली सिनर्स को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं। सिनर्स में माइकल बी. जॉर्डन, हेली स्टेनफेल्ड, डेलरॉय लिंडो, जैक ओ'कोनेल, वुन्मी मोसाकु, माइल्स कैटन और जेमी लॉसन ने अहम भूमिका निभाई है। सिनर्स एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें 1932 दशक के करीब के साउथ अमेरिका में स्थिति मिसिसिपी के क्लार्क्सडेल कस्बे की कहानी दिखाई गई है।
यह भी पढ़े -ऑस्कर 2026 एमी मैडिगन और सीन पेन का रहा जलवा, सहायक भूमिकाओं में जीता अवॉर्ड
Saints and sinners alike agree: history is written tonight! Congratulations to Ryan Coogler on winning Best Original Screenplay for SINNERS. #Oscars pic.twitter.com/YfiVomhRaa
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
Created On :   16 March 2026 1:13 PM IST












