Oscars 2026 Winners Full List: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 6 ऑस्कर जीतकर किया सबको सप्राइज, सिनर्स के खाते में गए 4 अवॉर्ड्स, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऑस्कर अवॉर्ड्स फिल्मी जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) इसे हर साल प्रस्तुत करता है। इसी कड़ी में 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन जनवरी में घोषित किए गए थे। कॉमेडियन कोनन ओ'ब्रायन, ने ऑस्कर 2025 के होस्ट के तौर पर अपना डेब्यू किया था वहीं लगातार दूसरे साल भी उन्होंने ऑस्कर 2026 को होस्ट किया। वहीं इस प्रेस्टिजियस इवेंट में दुनिया भर के फिल्म सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमस अंदाज दिखाया। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी अवॉर्ड प्रेजेंट किया।
यह भी पढ़े -व्हाइट गाउन पहन ऑस्कर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जेवियर बार्डेम संग प्रेजेंट किया 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' अवॉर्ड
इन फिल्मों ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड
बता दें कि इस साल सिनर्स और वन बैटल ऑफ अनदर ने कई कैटेगिरी में अवॉर्ड जीत कर अपना दबदबा बनाया। वन बैटल ऑफ्टर अनदर ने ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन हासिल किए थे और बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट पिक्चर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग में यानी 6 अवॉर्ड जीते। जबकि सिनर्स को 16 नॉमिनेशन मिले थे जिनमें से इस फिल्म ने 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। तो इसी के साथ देख लेते हैं विनर्स की पूरी लिस्ट-
यह भी पढ़े -व्हाइट गाउन पहन ऑस्कर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जेवियर बार्डेम संग प्रेजेंट किया 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' अवॉर्ड
ऑस्कर 2026 के विनर्स की कंप्लीट लिस्ट
बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन- सिनर्स
बेस्ट एक्ट्रेस - जेसी बकले - हैमनेट
बेस्ट फिल्म-वन बैटल ऑफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-शॉन पेन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स- एमी मैडिगन, वेपन्स
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर, सिनर्स
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन- केट हॉली, फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग- माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी, फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट कास्टिंग- कैसेंड्रा कुलुकुंडिस, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म (टाई)- द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्प्टी रूम्स
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- अवतार फायर एंड ऐश
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- 'मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन'
बेस्ट साउंड- F1
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- वन बैटल ऑफ अनदर, एंडी जर्गेन्सन
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी- सिनर्स
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन- के पॉप डेमन हंटर्स सॉन्ग
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन- वेन बैटल ऑफ्टर अनदर
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म - सेंटिमेंटल वैल्यू
बेस्टर पिक्चर- वन बैटर ऑफ्टर अनदर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड अर्कापॉ- सिनर्स
Created On :   16 March 2026 10:43 AM IST













