Dhurandhar 2 X Review: ‘धुरंधर 2’ के एक्शन के डबल डोज पर दर्शकों के रिएक्शन आए सामने, क्लाइमैक्स ने चौंकाया फैंस बोले- ‘बदला पूरा हुआ’

‘धुरंधर 2’ के एक्शन के डबल डोज पर दर्शकों के रिएक्शन आए सामने, क्लाइमैक्स ने चौंकाया फैंस बोले- ‘बदला पूरा हुआ’
मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 फाइनली आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा था और एडवांस बुकिंग में भी फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही थी। वहीं अब ‘धुरंधर 2’ ने एक्शन की डबल डोज दर्शकों को दे दी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 फाइनली आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा था और एडवांस बुकिंग में भी फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही थी। वहीं अब ‘धुरंधर 2’ ने एक्शन की डबल डोज दर्शकों को दे दी है। चार घंटे लंबी इस फिल्म को देखकर अब दर्शक क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं। क्या इसकी कहानी फैंस पर असर छोड़ सकी? या फिर भी फिल्म ने दर्शकों को निराश किया है ये लोगों से सोशल मीडिया रिएक्शन से साफ हो गया है।

एक्शन को देखकर उड़े दर्शकों के होश

फिल्म 'धुरंधर' को पसंद करने वाले दर्शकों को दूसरा पार्ट भी पसंद आया है। फिल्म को लेकर दर्शक और फैंस अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म को लेकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'देशभक्ति से भरपूर और जबरदस्त फिल्म। हर जगह पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। यह फिल्म 2000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है।'

दूसरे यूजर ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। वह कमेंट करता है, 'फिल्म की शुरुआत धीमी थी लेकिन मेकिंग और एग्जीक्यूशन एकदम कमाल का है। स्क्रिप्ट जबरदस्त थी। रणवीर अपने 'बीस्ट मोड' में थे, सारा अर्जुन अच्छी लगीं। बाकी सभी एक्टर्स भी बढ़िया थे। साथ ही, इसका टेक्निकल पक्ष भी कमाल का था। अब बदला पूरा हो गया है।'

कहानी और क्लाइमैक्स को लेकर क्या बोले फैंस?

फिल्म का एक्शन चाहे अच्छा हो लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को कई जगहों पर कमजोर लगी। एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘धुरंधर 2’ की शुरुआत धीमी है, लेकिन इसका दूसरा हॉफ काफी दिलचस्प है। फाइनल ट्विस्ट बहुत जबरदस्त है। इसके किरदार बिल्कुल असल जिंदगी से उठाए हुए लगते हैं, खासकर नवाज शरीफ का किरदार ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि कोई एक्टिंग कर रहा है।' इसी तरह के कई और कमेंट्स भी कहानी को लेकर फैंस ने किए हैं। कई यूजर का मानना है कि फिल्म की कहानी को जबरदस्ती खींचा गया है लेकिन इसके बावजूद इसे एक बार देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े -जब 'एक गिलास पानी' की वजह से महफिल छोड़कर चले गए थे योगेश, रॉबिन बनर्जी से रिश्ते में आई खटास


Created On :   19 March 2026 11:16 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story