Dhurandhar 2: फैंस की एक्साइटमेंट पर लगा ग्रहण! आखिरी समय में धुरंधर 2 के तमिल-तेलुगु शो हुए रद्द, थिएटर्स लौटा रहे लोगों के पैसे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। मेकर्स ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यूज शो रखे हैं, लेकिन दक्षिण के दर्शकों को भारी झटका लगा है। इसके पीछे की वजह ये है कि तमिल और तेलुगु प्रीमियर शोज को रद्द कर दिया गया है। वहीं, हिंदी प्रीमियर शो आराम से फैंस देख पाएंगे। धुरंधर 2 के तमिल और तेलुगु पेड प्रीमियर शोज शुरू होने से कुछ समय पहले ही रद्द किए गए हैं। जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के थिएटर्स शामिल हैं। इन जगहों पर लेकिन हिंदी वर्जन रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल जब तनुश्री दत्ता को होने लगा था परलौकिक शक्तियों का अहसास; खुद सुनाई थी अपने बचपन की कहानी
व्यूअर्स के लौटाए जा रहे पैसे
बता दें, शो को आखिरी समय पर रद्द करने की वजह भी सामने आई है। इसके पीछे का कारण है कि फिल्म की तमिल और तेलुगु वर्जन को अब तक पूरा डब नहीं किया गया है। पोस्ट प्रोडक्शन में हुई इस देरी के चलते ही तमिल और तेलुगु भाषा में देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन जिन लोगों ने इस वर्जन की टिकट खरीदी है, उन्हें थिएटर में वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। साथ ही दर्शकों की इनकन्विनियंस के लिए माफी भी मांगी गई है।
यह भी पढ़े -'सरके चुनरिया' विवाद पर अश्विनी वैष्णव बोले- गाने पर लगा बैन, अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा
हिंदी वर्जन पहुंच गया जल्द
जानकारी के मुताबिक, थिएटर्स तक कंटेंट पहुंचाने परेशानी आ रही थी, इस वजह से ही तमिल और तेलुगु वर्जन के शोज रद्द कर दिए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि देशभर के थिएटर्स में धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन जल्द ही पहुंचा दिया गया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि सबटाइटल पैकेज भी जल्द ही पहुंचा दिया जाएगा।
फिल्म को मिलेगा ईद का फायदा
अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म ऐसे समय में दस्तक दे रही है, जिस वक्त ईद है। इस वजह से ही इस फिल्म को ईद के वीकेंड का भी भारी फायदा मिलेगा।
Created On :   18 March 2026 6:56 PM IST












