Sarke Chunar Controversy: 'सरके चुनर' पर नोरा फतेही की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, इतने बुरे की नहीं थी उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पैन इंडिया की फिल्म 'केडी- द डेविल' में 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है। इसी विवाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को भी खींचा जा रहा है। इस गाने में उनके साथ संजय दत्त नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होने के बाद से ये विवाद काफी चर्चा में है। इसे बाद में बढ़ते हुए विरोध के बाद मेकर्स ने यूट्यूब से हटा दिया था। उन्होंने कहा है कि वे इसके नए वर्जन के साथ आएंगे। वहीं, गाने की लिरिक्स और डांस स्टेप्स को भी लोग काफी ज्यादा क्रिटिसाइज कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस नोरा फतेही ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उनको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये इतना ज्यादा भद्दा है।
यह भी पढ़े -स्वास्थ्य की चुनौतियों के बीच भी 'स्वैग' में रहती हैं हीरू जौहर, बेटे करण ने बताया मां की जिंदादिली का राज
नोरा ने शेयर किया वीडियो
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि तीन साल पहले मैंने इस गाने को कन्नड़ भाषा में शूट किया था। मैंने ये गाना इसलिए ही किया था क्योंकि इसमें संजय दत्त थे और ये फिल्म बहुत ही बड़ी थी। साथ ही मुझे फिल्म मेकर्स पर भी पूरा भरोसा था। इसलिए ही मैं इस गाने को करने के लिए राजी हो गई थी। जब मैंने ये गाना शूट किया था तो मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि ये इतना ज्यादा बुरा होगा। क्योंकि मुझे बिल्कुल भी कन्नड़ नहीं आती है। जब मैंने इसको हिंदी में सुना तो मुझे पता चला कि ये गाना बहुत ही भद्दा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि उन्होंने इसे कहीं भी प्रमोट नहीं किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उनके काम का सम्मान किया गया है लेकिन कुछ जगहों पर उनके काम को अहमियत नहीं दी जाती है। लेकिन विरोध के बाद इसको हटाना पड़ा इसलिए वे आभारी हैं।
यह भी पढ़े -'सरके चुनर' विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, ये इतना भद्दा है'
डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को ठहराना चाहिए जिम्मेदार
उन्होंने आगे कहा है कि इसके लिए वो बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि कोई ये सोचे की मैं इस चीज के सपोर्ट में हूं। जो भी विरोध हुआ है मैं उसके लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।
Created On :   18 March 2026 7:25 PM IST












