Dhurandhar 2 First Review: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने दिया पहला रिव्यू, बताया नए सिनेमा के दौर का जन्म

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने दिया पहला रिव्यू, बताया नए सिनेमा के दौर का जन्म
धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म देखने के बाद बताया है कि नए सिनेमा के दौर का जन्म हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और हर तरफ इसकी चर्चा तेज है। 18 मार्च को इस फिल्म के पेड प्रीव्यूज भी हैं और 19 मार्च से ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर सभी लोग बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं और इसी बीच फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है। डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 देखी है और उन्होंने फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है और आदित्य धर को बहुत ही शानदार डायरेक्टर बताया है। उनका कहना है कि ये नए सिनेमा के दौर का जन्म है।

धुरंधर को देख क्या बोले राम गोपाल वर्मा?

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैंने कल रात को धुरंधर 2 देखी। इसके हर एक पहलू में, कलेक्शन हो, फैंस की एक्साइटमेंट हो, सोशल इंफ्लुएंस हो, सिनेमाई ग्राम ब्रेकिंग हो या इसका साइकोलॉजिकल ऑडियो-विजुअल इंपैक्ट हो, इसका असर शोले से 100 गुना ज्यादा शानदार ही होगा। अब तक बनी सभी फिल्में (मुगल-ए-आजम) से लेकर आगे जो भी बनी हैं, वो इसके सामने सिर्फ और सिर्फ एक टीवी सीरियल जैसी ही लगेंगी।

ये एक नए सिनेमाई दौर का जन्म है- राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा है कि ये एक नए सिनेमाई दौर का जन्म है और उन सभी चीजों के अंत की भी शुरुआत है जो सिनेमा की पिछली दुनिया में कभी भी अस्तित्व में थीं। शब्द की स्पेलिंग आदित्य धर के नाम से शुरू होगी। स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे कई दिग्गज फिल्ममेकर के लिए भी ये बहुत ही समझदारी होगी कि वो सब कुछ छोड़कर धुरंधर का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखें।

Created On :   18 March 2026 3:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story