Dhurandhar 2 Celebs Reaction: कार्तिक-अनन्या से लेकर अल्लू अर्जुन और प्रीति जिंटा तक, इन सितारों ने की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस साल की मोस्ट अवेडेटे फिल्म 'धुरंधर 2' आज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीड हो चुकी है। 'धुरंधर 2' ने आते ही दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स और सेलेब्स का दिल जीत लिया है। इस मच अवेटेड सीक्वल के पेड प्रीव्यू 18 मार्च को हुए थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। इसी बीच, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, अल्लू अर्जुन, प्रीति ज़िंटा, विजय देवरकोंडा समेत कई सेलेब्स ने 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की है।
कार्तिक आर्यन ने 'धुरंधर 2' को बताया बेहतरीन
कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'धुरंधर 2' के बारे में अपनी राय शेयर की। इस फिल्म को 'बेहतरीन' बताते हुए, इस बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि आदित्य धर ने एक 'यादगार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस' दिया है। उन्होंने रणवीर सिंह की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने तो धमाल ही मचा दिया है, दूसरी तरफ, अनन्या पांडे 'धुरंधर: द रिवेंज' देखकर पूरी तरह से 'हैरान' रह गईं।
अनन्या ने भी की रणवीर की तारीफ
अल्लू अर्जुन ने की आर माधवन की तारीफ
अल्लू अर्जुन ने भी रिलीज से पहले ने 'धुरंधर 2' को देखने के बाद अपना रिव्यू एक्स पर शेयर किया, उन्होंने रणवीर सिंह, आर. माधवन और आदित्य धर की तारीफ की उन्होंने लिखा,"अभी-अभी धुरंधर 2 देखी, देशभक्ति, वो भी पूरे स्वैग के साथ। एक ऐसी फ़िल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी, कई ऐसे पल जो तालियाँ बजवाने पर मजबूर कर देंगे - जबरदस्त! पूरी टीम को बधाई। आर माधवन गारू और बाकी सभी कलाकारों ने बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस दी है। तकनीकी तौर पर भी यह फ़िल्म लाजवाब है," उन्होंने रणवीर को एक 'शानदार' और 'हर तरह के रोल निभाने में माहिर' एक्टर भी बताया।
प्रीति जिंटा बनीं आदित्य धर की 'फैन गर्ल'
प्रीति जिंटा ने भी बड़े पर्दे पर 'धुरंधर 2' देखी और एक्स पर अपनी राय शेयर की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने रिव्यू में रणवीर की फ़िल्म के लगभग हर डिपार्टमेंट की तारीफ की। एक्टर की परफ़ॉर्मेंस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "तुमने मेरा दिल जीत लिया, क्या जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस है, क्या रेंज है, क्या गहराई है, क्या ईमानदारी है।
Just watched Dhurandhar 2 & all I wanna say is “Revenge ho toh Dhurandhar jaisa ho warna na ho 🔥🔥🔥🔥🔥”
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) March 18, 2026
Direction, Acting, music, editing, story, casting & every other department is MINDBLOWING 🌟🌟🌟🌟🌟The first thing mom said after watching the movie was that she wanted to… pic.twitter.com/ZRDDfqKFQJ
विजय देवरकोंडा भी हुए धुरंधर 2 से इम्प्रेस
अपना रिव्यू शेयर करते हुए विजय ने एक्स पर लिखा, “कल से – भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। 4 शब्द “भारत माता की जय!” पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मानष आदित्य धर एक कमाल के जीनियस हैं रणवीर सिंह पूरी तरह से धमाकेदार हैं आर माधरन, अर्जुन रामपाल, सारा और जमील अंकल सभी जबरदस्त थे बैकग्राउंड स्कोर तो आग लगा देने वाला था धुरंधर द रिवेंज।"
Tomorrow onwards - something big is going to happen in Indian cinema and culture.
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) March 18, 2026
4 words. “Bharat Maata ki JAI!”
Immense love and respect to the entire cast and crew. @AdityaDharFilms is a mad genius. @RanveerOfficial is all in explosive. @ActorMadhavan @rampalarjun Sara…
शिल्पा शेट्टी ने भी देखी फिल्म
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा अपनी पूरी फैमिली के साथ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को देखने के लिए थिएटर पहुंची थी। 'धुरंधर 2' देखकर जैसे ही शिल्पा शेट्टी बाहर आई वहां मौजूद पैपराजी ने एक्ट्रेस से उनका रिव्यू पूछा, जिसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'सुपर...आग लगा दी।'
Created On :   19 March 2026 12:33 PM IST












