'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश

टटीरी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश
अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने "सरके चुनर तेरी सरके" पर कार्रवाई के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह के हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' पर एक्शन लेते हुए गाने से जुड़े लोगों को समन जारी किया है। इतना ही नहीं, सभी संबंधित लोगों को 25 मार्च को संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश भी दिया है।

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने "सरके चुनर तेरी सरके" पर कार्रवाई के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह के हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' पर एक्शन लेते हुए गाने से जुड़े लोगों को समन जारी किया है। इतना ही नहीं, सभी संबंधित लोगों को 25 मार्च को संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश भी दिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए गाने पर कार्रवाई करने की जानकारी दी। आयोग की तरह से लिखा गया, "राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 'टटीरी' गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पाया है कि प्रथम दृष्टया सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत होती है और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है।"

मामले में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ ​​बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) को समन जारी कर आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। उन्हें 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उपस्थित न होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिल्म केडी: द डेविल और गाने "सरके चुनर तेरी सरके" से जुड़े लोगों के खिलाफ भी समन जारी किया है और 24 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और निर्देशक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किए गए हैं।

बादशाह का गाना 'टटीरी' भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। गाने में सरकारी बस, स्कूल की वर्दी और गाने के बोल को लेकर विवाद हुआ था। पहले हरियाणा के राज्य महिला आयोग ने मामले पर कार्रवाई की थी और हरियाणा में दो जगह पर गायक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। विवाद को बढ़ता देख सिंगर ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 12:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story