Nora Fatehi Dance Video: 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को लेकर नोरा फतेही और संजय दत्त की बढ़ सकती है मुश्किलें, NCW ने लिया बड़ा एक्शन

सरके चुनर तेरी सरके गाने को लेकर नोरा फतेही और संजय दत्त की बढ़ सकती है मुश्किलें, NCW ने लिया बड़ा एक्शन
कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स से लेकर नोरा के डांस स्टेप्स तक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज के बाद से ही विवादों में है। विवादों के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स से लेकर नोरा के डांस स्टेप्स तक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज के बाद से ही विवादों में है। विवादों के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। लेकिन अब नेशनल कमीशन फॉर वूमेन ने भी इस गाने को लेकर बड़ा एक्शन लिया है, जिसकी वजह से संजय दत्त और नोरा फतेही की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

नोरा फतेही, संजय दत्त समेत कुछ लोगों को समन

नेशनल कमीशन फॉर वूमेन (NCW) ने गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उठे विवाद के बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही, एक्टर संजय दत्त और कुछ अन्य लोगों को समन भेजा है। कमीशन ने अपने बयान में कहा कि गाने का कंटेंट पहली नजर में अश्लील, आपत्तिजनक और सेक्सुअली सजेस्टिव लगता है। साथ ही यह भारतीय न्याय संहिता (BNS), IT एक्ट और POCSO एक्ट के नियमों का उल्लंघन करता हुआ नजर आ रहा है। NCW ने कहा कि उसने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस मामले का खुद संज्ञान लिया है। कमीशन ने गीतकार रकीब आलम, KVN ग्रुप के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और किरण कुमार को भी 24 मार्च को पेश होने के लिए बुलाया है। सभी से कहा गया है कि वे जरूरी दस्तावेजों के साथ हाजिर हों। कमीशन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई पेश नहीं होता है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

नोरा फतेही और सिंगर ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद नोरा फतेही और सिंगर रकीब आलम दोनों ने खुद को इससे अलग कर लिया है। नोरा ने कहा कि उन्होंने कन्नड़ वर्जन तीन साल पहले शूट किया था और जब उन्होंने हिंदी वर्जन सुना, तो उन्होंने पहले ही मेकर्स को इस पर आपत्ति जताई थी। वहीं, रकीब आलम ने कहा कि उन्होंने भी मेकर्स को चेतावनी दी थी कि हिंदी लिरिक्स अश्लील हैं। उनका कहना है कि उन्हें कन्नड़ गाने का सीधा अनुवाद करने को कहा गया था और उन्होंने वही किया। कन्नड़ गाने के बोल खुद फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखे थे।

Created On :   19 March 2026 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story