अपकमिंग फिल्म: थिएटर्स के बाद जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म 'नागजिला', कार्तिक की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। बीते साल फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
पोस्ट किया शेयर
प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 'नागजिला' का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ पोस्ट में लिखा है 'नागजिला- एक ऐसी दुनिया, जहां रूप बदलने वाले 'इच्छाधारी नाग' इंसानों के बीच रहते आए हैं। इसमें तब अफरा-तफरी मच जाती है, जब एक बेफिक्र रहने वाले इच्छाधारी नाग की 'नागमणि' और उसकी जान, एक सत्ता के भूखे खलनायक के कारण खतरे में पड़ जाती है।' पोस्ट में आगे लिखा है 'सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नागजिला प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।'
यह भी पढ़े -'हम दिल से गाते हैं…' इंडियन आइडल में अभिजीत भट्टाचार्य का तंज, एक्टर्स को मिलने वाले क्रेडिट पर उठाए सवाल
कब रिलीज होगी फिल्म?
आपको बता दें कि 'नागजिला' की शूटिंग 16 मार्च 2026 को पूरी हो चुकी है। अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम हो रहा है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कार्तिक आर्यन के अलावा रवि किशन, प्रीति मुकुंदन और अरुण कुशवाहा अहम किरदारों में होंगे। इसके निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा हैं। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और महावीर जैन फिल्म्स कर रहे हैं।
Created On :   19 March 2026 6:39 PM IST












