फिल्म कलेक्शन: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म धुरंधर 2', दूसरे दिन भी ‘पुष्पा 2’ का रिकाॅर्ड तोड़ा, वर्ल्डवाइड कमाई कर देगी हैरान

200 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म धुरंधर 2, दूसरे दिन भी ‘पुष्पा 2’ का रिकाॅर्ड तोड़ा, वर्ल्डवाइड कमाई कर देगी हैरान
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इस साल की मच अवेटेड फिल्म थी। रिलीज से पहले ही इसका क्रेज दर्शकों के सिर ऐसा चढ़ा कर बोल रहा था। एंडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों रूपये का कलेक्शन कर लिया था। वहीं पेड प्रीव्यू शोज में भी फिल्म ने इतिहास रच दिया था।

डिजिटल डेस्क, मुबई। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इस साल की मच अवेटेड फिल्म थी। रिलीज से पहले ही इसका क्रेज दर्शकों के सिर ऐसा चढ़ा कर बोल रहा था। एंडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों रूपये का कलेक्शन कर लिया था। वहीं पेड प्रीव्यू शोज में भी फिल्म ने इतिहास रच दिया था। वहीं दुनियाभर में ऑफिशियली रिलीज होते ही इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ टूट पड़ी है वहीं पहले दिन शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने दूसरे दिन ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर 2’

ओपनिंग डे पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। खबरों के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है। रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन ही 200 करोड़ क्लब में ही एंट्री ली है। यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी तीसरे नंबर पर पहुंची

‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 240 करोड़ रुपये की कमाई की है। रणवीर की फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ चुकी है। इसने प्रभास की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘राजा साहब’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर दिया है। ‘राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208.38 करोड़ रुपये था। अब ‘धुरंधर 2’ की नजर ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है।

‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ा

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने साउथ के अलावा हिंदी पट्टी में भी कमाल का कलेक्शन किया था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। लेकिन ‘पुष्पा 2’ के दूसरे दिन के हिंदी कलेक्शन को ‘धुरंधर’ से पार कर लिया है। ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 56.9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शाहरुख खान की ‘जवान’ ने भी दूसरे दिन 46.23 करोड़ रुपये कमाए थे।

Created On :   21 March 2026 11:08 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story