Farzi Season 2 Release Date: प्राइम वीडियो की ने की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'फर्जी' 2 की अनाउंसमेट, OTT पर बवाल मचाने को तैयार शाहिद कपूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुरुवार को प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जारी की है। शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे राज और डीके ने डायरेक्ट किया था। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच प्राइम वीडियो ने ‘फर्जी 2’ को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
हाल ही में प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'फर्जी' 2 इस साल ही रिलीज की जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी सटीक रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। वहीं अब फैंस का इंतजार और बढ़ गया है।
यह भी पढ़े -नीना गुप्ता की सीख से बदला संदीपा धर का नजरिया, 'चुंबक' के सेट पर मिली खास सलाह बनी प्रेरणा
फर्जी 2 सामने आया शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक
बता दें, नए सीजन के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ-साथ मेकर्स की तरफ से 'फर्जी 2' से फर्स्ट लुक भी शेयर कर दी गई हैं। जिसमें फर्जी के सन्नी (शाहिद कपूर) और माइकल (विजय सेतुपति) की झलक देखने को मिली है। फर्जी 2 के इन लेटेस्ट पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। माना जा रहा है कि फर्जी 2 को इस साल के आखिरी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।
यह भी पढ़े -एक्टर नकुल मेहता ने पेरेंटिंग को बताया खेती जैसा, बोले- बच्चों को प्यार और सही माहौल देना सबसे जरूरी
स्टार कास्ट
बता दें सीरीज 'फर्जी' फरवरी 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और अपनी दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग के लिए खूब सराही गई। सीरीज में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, राशी खन्ना, भुवन अरोड़ा और काव्या थापरअहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
यह भी पढ़े -एक्टर नकुल मेहता ने पेरेंटिंग को बताया खेती जैसा, बोले- बच्चों को प्यार और सही माहौल देना सबसे जरूरी
Created On :   20 March 2026 6:10 PM IST












