बीटीएस ने मिलिट्री सर्विस के चार साल के ब्रेक के बाद नेटफ्लिक्स पर की धमाकेदार वापसी, आर्मी का इंतजार हुआ खत्म

बीटीएस ने मिलिट्री सर्विस के चार साल के ब्रेक के बाद नेटफ्लिक्स पर की धमाकेदार वापसी, आर्मी का इंतजार हुआ खत्म
दक्षिण कोरियाई के-पॉप और दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक बैंड बीटीएस ने चार साल बाद धमाकेदार वापसी की है। मिलिट्री सेवा की वजह से बीटीएस ने चार साल का ब्रेक लिया था, जिसके बाद 21 मार्च 2026 को 7 लड़कों के इस मैजिकल म्यूजिक ब्रैंड ने नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीमिंग के साथ "बीटीएस द कमबैक लाइव - अरिरंग" कार्यक्रम में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वापसी की। 'बीटीएस आर्मी' ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

सोल, 22 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई के-पॉप और दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक बैंड बीटीएस ने चार साल बाद धमाकेदार वापसी की है। मिलिट्री सेवा की वजह से बीटीएस ने चार साल का ब्रेक लिया था, जिसके बाद 21 मार्च 2026 को 7 लड़कों के इस मैजिकल म्यूजिक ब्रैंड ने नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीमिंग के साथ "बीटीएस द कमबैक लाइव - अरिरंग" कार्यक्रम में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वापसी की। 'बीटीएस आर्मी' ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

चार सालों के बाद बीटीएस की लाइव परफॉर्मेंस ने खूब धूम मचाई है। बीटीएस के कमबैक को नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीम किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सोल के ग्वांगवामुन स्क्वायर में किया गया था।

सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, अनुमानित 260,000 लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए मध्य सियोल में उमड़ पड़े।

"बीटीएस द कमबैक लाइव - अरिरंग" कार्यक्रम में शामिल होने वाली एक महिला ने कहा, "मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि यह मेरा पहली बार है और मैं लगभग तीन साल से कोरिया में हूं, लेकिन वे मिलिट्री में थे। इसलिए मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। बेशक मुझे यह पसंद है क्योंकि वे लगभग चार साल से दूर हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह एल्बम बहुत स्पेशल है। मैंने असल में अभी तक पूरा नहीं सुना है क्योंकि मैं इसे पहले लाइव सुनना चाहती थी, इसलिए मैंने अब तक सिर्फ एक गाना सुना है। बाकी सब कुछ मैं इसे लाइव सुनने का इंतजार कर रही हूं।"

बीटीएस की वापसी को लेकर एक और महिला ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं, जैसे मैं इस पल का बहुत समय से इंतजार कर रही थी। तो आखिरकार वह दिन आ ही गया, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं।"

वहीं नेपाल की रहने वाली एक दूसरी महिला ने कहा, "मैं सोल से आई हूं, लेकिन नेपाल की रहने वाली हूं। आज मैं यहां बीटीएस कॉन्सर्ट में आई हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं। इतने बड़े कॉन्सर्ट का आयोजन हो रहा है, मैं पहली बार बीटीएस के इतने बड़े कॉन्सर्ट में आई हूं। मैं सभी का नाम नहीं जानती, लेकिन मैंने जंगकुक का नाम बहुत बार सुना है। मैं सभी कोरियन हस्तियों की बड़ी फैन हूं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 1:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story