देश में जहां-जहां होंगे चुनाव, वहां भाजपा ही आएगी रामकृपाल यादव
दानापुर, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा भाजपा पर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केरल में भी भाजपा आएगी। बंगाल, केरल और तमिलनाडु समेत देश में जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां भाजपा आएगी, इसमें किसी को कई शक नहीं होना चाहिए।
रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि विकास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने देश को पीछे धकेला है, इसलिए अब जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।
बिहार में बे-मौसम बारिश और तेज आंधी से कई जिलों में फसलों को हुए नुकसान को लेकर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी। उन्होंने बताया कि आठ जिलों में भारी नुकसान की सूचना मिली है और विधायकों ने भी उन्हें फोन कर स्थिति से अवगत कराया है। अधिकारियों को तत्काल नुकसान का आकलन करने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट मिलते ही आपदा प्रबंधन की राशि कृषि विभाग के माध्यम से किसानों तक पहुंचाई जाएगी और डीबीटी के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में पैसा भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में करीब 200 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों को दी जा चुकी है। पहले भी फसल नुकसान की भरपाई इसी प्रक्रिया से की गई है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर हाल में किसानों के साथ खड़ी है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने केरल के मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केरल के मुख्यमंत्री आजकल भाजपा के खिलाफ बयान दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा आ रही है। केरल में भारतीय जनता पार्टी सत्ता संभालने के लिए आ रही है।
केरल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बढ़ते ग्राफ और कुछ समय पहले मेयर का चुनाव जीतने से कांग्रेस और वामदल में डर पैदा हो गया है। लोगों ने इस बार मन बना लिया है कि भाजपा की सरकार बनानी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 March 2026 3:31 PM IST










