पटना पीएमईजीपी ने बदली जिंदगी, अशोक कुमार ने बताया- युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी पहल

पटना  पीएमईजीपी ने बदली जिंदगी, अशोक कुमार ने बताया- युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी पहल
बिहार के शेखपुरा जिले में रहने वाले अशोक कुमार, जो कभी एक छोटी सी दुकान से गुजारा कर पाते थे, आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी) से अपनी दुकान का विस्तार करने में सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के आभारी हैं, जिनकी सरकार की इस लाभकारी योजना की वजह से आज उनका काम काफी बढ़ गया है।

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिले में रहने वाले अशोक कुमार, जो कभी एक छोटी सी दुकान से गुजारा कर पाते थे, आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी) से अपनी दुकान का विस्तार करने में सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के आभारी हैं, जिनकी सरकार की इस लाभकारी योजना की वजह से आज उनका काम काफी बढ़ गया है।

बिहार के शेखपुरा जिले के कसार गांव के रहने वाले अशोक कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी) का लाभ लेकर और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर जीवन की दिशा बदल दी। शुरुआत में अशोक कुमार की दुकान बहुत छोटी थी। इसके चलते आमदनी भी सीमित थी और परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल होता था। लेकिन, अशोक कुमार ने हिम्मत नहीं हारी।

अशोक कुमार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी) के बारे में जानकारी मिली, अशोक ने ठान लिया कि वे अपनी छोटी सी दुकान का विस्तार करेंगे और योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर दिया। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को योजना का लाभ मिला।

लाभार्थी ने योजना का लाभ लेते हुए अपनी छोटी दुकान को विस्तार देते हुए एक बड़ा फर्नीचर गोदाम खोल लिया। अब उनके यहां सिर्फ कुर्सी-टेबल ही नहीं, अलमारी, सोफा सेट, ऑफिस फर्नीचर जैसे कई तरह के सामान बनाए जा रहे हैं। शेखपुरा के आसपास के इलाकों से लोग बड़ी संख्या में उनके गोदाम पर खरीदारी के लिए आने लगे। गोदाम खुलने के बाद अशोक कुमार की आमदनी में काफी वृद्धि हुई है। जहां पहले वे सीमित कमाई में जीवनयापन कर रहे थे, वहीं अब वे अच्छी-खासी आय अर्जित कर रहे हैं।

आईएएनएस से बातचीत में लाभार्थी अशोक कुमार ने कहा कि पहले की तुलना में काफी बदलाव आया है। यह बदलाव सिर्फ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी) की वजह से आया है। अगर इस योजना का लाभ नहीं मिला होता तो मैं छोटी सी दुकान ही चला रहा होता। पीएम मोदी का आभार, जिन्होंने इस योजना की शुरुआत की। यह योजना हमारे जैसे छोटे दुकानदारों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है, क्योंकि सभी के मन में कुछ करने की जिज्ञासा होती है, लेकिन पैसे की तंगी के चलते वे कुछ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यह योजना काफी मददगार साबित हुई है।

अशोक कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह योजना हम जैसे युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी पहल है। इससे गांव के युवा भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपने शहर में ही उद्योग स्थापित कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 4:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story