आईपीएल में स्थिरता बरकरार रखी तो दिल्ली कैपिटल्स बन सकती है ट्रॉफी की दावेदार आकाश चोपड़ा

आईपीएल में स्थिरता बरकरार रखी तो दिल्ली कैपिटल्स बन सकती है ट्रॉफी की दावेदार आकाश चोपड़ा
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार काफी मजबूत दिख रही है और अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम अपनी पहली ट्रॉफी जीत सकती है।

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार काफी मजबूत दिख रही है और अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम अपनी पहली ट्रॉफी जीत सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स उन दो फ्रेंचाइजी में से एक है, जिन्होंने 2008 में लीग की शुरुआत के बाद से हर सीजन में खेलने के बावजूद कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। आकाश चोपड़ा ने 'जियोस्टार' से बात करते हुए कहा, "जिस किसी ने भी कई ट्रॉफी जीती हैं, यहां तक कि गुजरात टाइटंस भी, जो दो बार फाइनल में पहुंचे और एक बार ट्रॉफी को अपने नाम किया। आप इन सभी टीमों को देखेंगे, तो आप पाएंगे कि निरंतरता और स्थिरता ने ही उन्हें सफल होने में मदद की है।"

दिल्ली कैपिटल्स की तारीफ करते हुए आकाश ने कहा, "आईपीएल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आपको फिर से शुरुआत करने का मौका देता है। हर तीन साल के बाद एक बड़ी नीलामी होती है। दिल्ली की तारीफ करनी होगी, क्योंकि 2019 से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और 2020 में फाइनल में भी पहुंचे थे। महिला टीम डब्ल्यूपीएल के चारों सीजन में फाइनल में पहुंची है। उन्होंने अपनी नीलामी की रणनीति सही रखी है और इस साल मुझे लगता है कि उनके पास एक बहुत मजबूत यूनिट है। इसी वजह से मुझे उम्मीद है कि यह साल उनका हो सकता है।"

आकाश ने टीम में स्थिरता बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "अगर आप अपना वर्तमान बदलना चाहते हैं, तो स्थिरता बहुत जरूरी है। हमने अक्सर देखा है कि बेहतर टीमें पहले या दूसरे मैच में ही अपना सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन बना लेती हैं, जबकि जो टीमें लगातार बदलाव करती रहती हैं—25 में से लगभग 22 खिलाड़ियों का इस्तेमाल करती हैं—वे टॉप के बजाय निचले पायदान के ज्यादा करीब रहती हैं।" आकाश चोपड़ा ने कहा कि कागज पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में मिलाजुला रहा था। दिल्ली ने पिछले सीजन में खेले 14 मुकाबलों में से 7 मैच जीते थे, जबकि 6 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। एक मैच बेनतीजा रहा था। दिल्ली ने आईपीएल 2025 में आगाज दमदार अंदाज में किया था, लेकिन टीम अपनी लय को दूसरे हाफ में बरकरार नहीं रख सकी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 5:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story