दक्षिण अफ्रीका ने चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर
दक्षिण अफ्रीका ने वेलिंगटन में खेले गए चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। 165 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 145 रन पर ही सिमट गई।

वेलिंगटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने वेलिंगटन में खेले गए चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। 165 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 145 रन पर ही सिमट गई।

न्यूजीलैंड को ये मैच और सीरीज जीतने के लिए 165 रन की जरूरत थी। कीवी टीम की बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी की सामने लड़खड़ाई गई और 18.5 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिनसन ने सर्वाधिक 32 रन की पारी खेली। डेन क्लीवर ने 26 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ट कोएट्जी ने 3, ओटेनिल बार्टमैन, पी सुब्रायन और केशव महाराज ने 2-2, और वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने सर्वाधिक 57 रन की पारी खेली। 36 गेंदों की इस पारी में एस्टरहुइजन ने 3 छक्के और 7 चौके लगाए। इसके अलावा टोनी डे जॉर्जी ने 23, रुबिन हर्मनन ने 28, डियान फोरेस्टर ने 19 और जेसन स्मिथ ने 19 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 2, जकारी फॉक्स, बेंजामिन सियर्स और कोले मोकोंची ने 1-1 विकेट लिए।

सीरीज 2-2 से बराबर हो चुकी है। पांचवां और निर्णायक मुकाबला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम के साथ ही महिला टीम भी 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर है। महिला टीम को टी20 सीरीज गंवानी पड़ी है। न्यूजीलैंड ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। महिला टीम का भी पांचवां और आखिरी मुकाबला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में ही खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026 नजदीक है। इसलिए महिला क्रिकेट टीम में इन दिनों टी20 की धूम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भी टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 3:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story