'अजाःसुंदरी' फिल्म के निर्देशक मनु एंटनी ने बच्चों के लिए कहा-आपकी ऊर्जा और हंसी ने हमारे सेट को खास बना दिया

अजाःसुंदरी फिल्म के निर्देशक मनु एंटनी ने बच्चों के लिए कहा-आपकी ऊर्जा और हंसी ने हमारे सेट को खास बना दिया
निर्देशक मनु एंटनी ने फिल्म में अभिनय करने वाले छोटे बच्चों के लिए प्रशंसा का एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा और हंसी ने फिल्म के सेट को वास्तव में खास बना दिया।

चेन्नई, 22 मार्च (आईएएनएस)। निर्देशक मनु एंटनी ने फिल्म में अभिनय करने वाले छोटे बच्चों के लिए प्रशंसा का एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा और हंसी ने फिल्म के सेट को वास्तव में खास बना दिया।

निर्देशक मनु एंटनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सेट पर बच्चों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे प्यारे बच्चों, आपकी ऊर्जा और हंसी ने हमारे सेट को सचमुच खास बना दिया और मुझे पता है कि यह जादू पर्दे पर साफ दिखाई देगा। हमारे कास्टिंग डायरेक्टर का धन्यवाद।

बीते दिनों फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की गई थी, जिसमें मलयालम अभिनेता जोजू जॉर्ज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता और सिनेमेटोग्राफर आशिक अबू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म में काम करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस सिनेमा के साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। 'अजा:सुंदरी' जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म ने प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी जगाई है।

बता दें कि 'अजा:सुंदरी' संपादक के रूप में अपनी कुशलता के लिए जाने जाने वाले मनु एंटनी के निर्देशन की पहली फिल्म है। मनु एंटनी को सुपरहिट एक्शन थ्रिलर 'पानी' के संपादन के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, जिसमें जोजू जॉर्ज ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

पिछले साल अक्टूबर में, फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म पर काम कर रही मुख्य टीम की एक तस्वीर जारी की और लिखा था कि धूप, पसीना, मुस्कान - और एक साझा सपना। अजा: सुंदरी' में शानदार स्टार कास्ट के साथ-साथ उतनी ही प्रतिभाशाली तकनीकी टीम भी है। मनु एंटनी ने इस फिल्म को खुद लिखा है और संपादित व निर्देशित किया है। इस फिल्म का निर्माण आशिक अबू ने किया है, जिन्होंने फिल्म के छायाकार की भूमिका भी निभाई है।

इस फिल्म का संगीत द्रुमयुगा ने तैयार किया है जबकि प्रोडक्शन डिजाइन अजयन चैलिसरी ने संभाला है। कला निर्देशन मिथुन चैलिसरी ने किया है। फिल्म के कॉस्ट्यूम मशर हमजा ने डिजाइन किए हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस रॉबिन द्वारा कोरियोग्राफ किए गए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 1:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story