अपकमिंग फिल्म: 8 साल बाद फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा? अल्लू अर्जुन संग इस फिल्म में आएंगी नजर!

8 साल बाद फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा? अल्लू अर्जुन संग इस फिल्म में आएंगी नजर!
जल्द ही दीपिका अल्लू अर्जुन और एटली कुमार पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं। अभी फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है ऐसे में फिल्म को अभी 'AA22xA6' कहा जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुबई। जल्द ही दीपिका अल्लू अर्जुन और एटली कुमार पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं। अभी फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है ऐसे में फिल्म को अभी 'AA22xA6' कहा जा रहा है। फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है इसके बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं और अल्लू अर्जुन और दीपिका को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसी पहले एक और खबर चर्चा में है। अब इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की भी एंट्री हो चुकी है ये एक साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड की एक और टॉप एक्ट्रेस की इस फिल्म में एंट्री होने जा रही है।

8 साल बाद करेंगी वापसी

अभी फिल्मों को लेकर अनुष्का शर्मा की मेकर्स से बात चल रही है और अगर ये खबर सच निकलती है तो ये फिल्म उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। मालूम हो अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बच्चों के संग लंदन में रह रही हैं। अल्लू अर्जन की फिल्म AA22xA6 के बारे में बात करें तो इसमें मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना समेत कई एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं।

आपको बता दें अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में वो और कैटरीना कैफ नजर आई थीं। मालूम हो जबसे अनुष्का निर्माता के तौर पर फिल्मों में काम कर रही हैं, उनके एक्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर किसी भी तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है। 2022 में ऐसी खबरें आई थीं कि वो इंडियन महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं।

Created On :   22 March 2026 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story