मनोरंजन: जानें कौन है 'परी पंढेर'? 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की छोटी बहन बन एक्ट्रेस ने लूटी वाहवाही, छोटे से रोल में खूब चमकीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। और इस समय सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म के हर एक किरदार, हर एक सीन की जमकर तारीफ हो रही है। सबसे ज्यादा एक सीन की चर्चा हो रही है, वो सीन है शुरुआत में जब रणवीर अपने परिवार का बदला लेने और बहन को बचाने जाते हैं। बता दें कि खुद एसएस राजामौली ने भी इस सीन की तारीफ की है इस सीन में रणवीर सिंह तो थे ही, उनके साथ थीं उनकी ऑनस्क्रीन बहन भी थी। तो चलिए जान लेते हैं कौन है 'परी पंढेर' जिन्होंने निभाया रणवीर की छोटी बहन का रोल?
यह भी पढ़े -जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन
कौन हैं 'जसलीन'?
फिल्म के हर एक किरदार, हर एक सीन की जमकर तारीफ हो रही है। सबसे ज्यादा एक सीन की चर्चा हो रही है, वो सीन है शुरुआत में जब रणवीर अपने परिवार का बदला लेने और बहन को बचाने जाते हैं। इस सीन के लिए जितनी तारीफ रणवीर सिंह की हो रही हैं, उतनी ही तारीफ उनकी ऑनस्क्री बहन की भी हो रही है। तो बता दें कि इस एक्ट्रेस का नाम है परी पंढेर।
पंजाबी एक्ट्रेस हैं परी पंढेर
परी पंढेर का पूरा नाम परवीन कौर पंढेर है। ये पंजाब की एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं परी ने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। इसके अलावा परी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्म में परी के कुछ ही सीन हैं लेकिन पहला ही सीन इतना इम्पैक्फुल और पावरफुल है कि देखते ही बन रहा है। रणवीर और परी दोनों ने ही इस सीन में जो इमोशंस दिखाए हैं, उससे हर कोई थिएटर में इमोशनल हो गया।
यह भी पढ़े -अरमान कोहली अक्षय-सनी जैसे सुपरस्टार्स भी नहीं बचा सके डूबता करियर, जब पिता ने दांव पर लगाई थी पूरी पूंजी!
एसएस राजामौली ने भी की तारीफ
परी की एक्टिंग की केवल दर्शकों ने ही नहीं बल्कि एसएस राजामौली ने भी खूब तारीफ की है। उन्होंने 'धुरंधर 2' देखने के बाद इस फिल्म का छोटा सा रिव्यू शेयर किया जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ करते कहा कि क्या परफॉर्मेंस दी है। इसके बाद उन्होंने परी वाले सीक्वेंस की बात करते हुए कहा, 'बहन के साथ वाला सीक्वेंस जो शेड में था वो एक्टिंग का मास्टरक्लास है।
Created On :   22 March 2026 3:37 PM IST












