बिहार दिवस पर खेसारी लाल का पोस्ट वायरल, बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग

बिहार दिवस पर खेसारी लाल का पोस्ट वायरल, बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग
बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का राग छेड़ दिया है। अभिनेता के पोस्ट को यूजर्स लाइक कर रहे हैं और बिहार के विकास के लिए एकजुटता की मांग कर रहे हैं।

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का राग छेड़ दिया है। अभिनेता के पोस्ट को यूजर्स लाइक कर रहे हैं और बिहार के विकास के लिए एकजुटता की मांग कर रहे हैं।

बिहार दिवस के मौके पर खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बिहारियों को भारत की ताकत बताया। उनका कहना है कि पहले विदेश में बिहारियों का होना मजबूरी था, लेकिन अब वे धीरे-धीरे ताकत बन चुके हैं और हर बिहारी को खुद पर प्राउड होना चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "विश्व के हर कोने में बिहारी पसर गए हैं और जो शायद पहले मजबूरी रही होगी, लेकिन अब ताकत होनी चाहिए। बिहारी और बिहार को अब अच्छी ब्रांडिंग चाहिए। ये दुनिया कॉस्मेटिक हो चुकी है और हम बिहारी आज भी कॉस्मेटिक को ढोंग समझते हैं।"

अभिनेता ने बिहार की राजनीति पर भी कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि राजनेता बिहारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने आगे लिखा, "मीडिया के लिए भी मजा लेने और एक्सपेरिमेंट का केंद्र बिहार हो चुका है। राजनेताओं को बिहारी का ईगो जगा कर संसद और विधानसभा तक जाना है लेकिन जब बात बिहारी भाषा को संविधानिक दर्जा दिलाने का हो तो सब बहाना खोजते हैं। यकीन मानिए जो इमेज बिहारी की बिहार से बाहर बनाई गई है, ठीक वही इमेज भारतीय की भारत से बाहर हैं। अब चीजें बदल रही हैं, ट्रेडिशनल मीडिया दुनिया को भारत की अच्छा इमेज दिखा रहा हैं तो अब ब्रांड बिहार भी लोगों को दिखाना चाहिए।"

उन्होंने आगे लिखा, "बिहारी हैं तो प्राउड कीजिए, अंदर और बाहर दोनों से। इकठ्ठा रहेंगे तो वो दिन दूर नहीं, जब हर नॉन-बिहारी भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं प्राउड से देगा और एक बिहारी और बिहार का योगदान उसकी जिंदगी में क्या है, वो दुनिया को बताएगा।" खेसारी के पोस्ट को यूजर्स का भी फुल-सपोर्ट मिल रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 12:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story