'धुरंधर 2 द रिवेंज' की वजह से 'फोमो' से गुजर रहे करण जौहर, शेयर की भावनाएं
मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। कलेक्शन के मामले में भी फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो रही है।
बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी हस्तियां भी फिल्म की तारीफ कर रही हैं, लेकिन वहीं बॉलीवुड के बड़े निर्देशक और निर्माता करण जौहर को फोमो (फियर ऑफ मिसिंग आउट) हो रहा है।
करण जौहर अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं, और जहां वे नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं, वहां दूर-दूर तक सिनेमाघर नहीं है। ऐसे में वह 'धुरंधर 2: द रिवेंज' नहीं देख पा रहे हैं और फोमो फील कर रहे हैं। निर्माता ने अपनी भावनाओं को शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं एक ऐसी जगह पर शूटिंग कर रहा हूं जहां सिनेमाघर की सुविधा नहीं है और मुझे फोमो (फियर ऑफ मिसिंग आउट) हो रहा है।"
उन्होंने आगे लिखा, "मुझे धुरंधर फोमो हो रहा है, और मैं इसे देखने के लिए बेताब हूं। मुझे अपने फिल्म जगत के उन सभी सदस्यों पर गर्व है जो फिल्म का समर्थन कर रहे हैं और इसे पसंद कर रहे हैं। एक भारतीय फिल्म के लिए एकजुट प्रेम देखकर बहुत खुशी हो रही है।"
बता दें कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' हाल के भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और शो में भी हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म ने हिंदी बेल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपए कर लिया है।
सैकनिल्क द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 499 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है।
वहीं फिल्म को तारीफों के अलावा आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में अतीक अहमद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित किरदारों को लेकर विवाद भी चल रहा है। वहीं, कई लोगों ने निर्देशक की रचनात्मकता की तारीफ की है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 March 2026 1:26 PM IST












