प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर रक्षा मंत्री और गृहमंत्री ने दी बधाई
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित सरकार के प्रमुख बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को सेवा, परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा है, " सेवा, परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बना एक मील का पत्थर। आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सरकार के प्रमुख बन गए हैं। प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन में 8,931 दिन, पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और अब प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र-प्रथम शासन, कार्यों में ईमानदारी और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। अभूतपूर्व विश्वास और अद्वितीय सेवा पर निर्मित एक दुर्लभ विरासत।"
रक्षा मंत्री ने बधाई देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सरकार का प्रमुख बनकर सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। राष्ट्र और जनता के प्रति अटूट समर्पण ही प्रधानमंत्री मोदी की पहचान है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके समर्पित नेतृत्व तक, उनका जीवन निरंतर सेवा का मार्ग रहा है। आज उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 8,931 दिनों तक सरकार के मुखिया के रूप में सेवा करना राष्ट्र-प्रथम शासन, कार्यों में ईमानदारी और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मोदी जी को हार्दिक बधाई।"
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी भारत के 14वें और वर्तमान प्रधानमंत्री हैं, जो 26 मई 2014 से लगातार पद पर बने हुए हैं। जून 2024 में उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वे लगातार तीसरी बार जीतने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 4,000 से अधिक दिनों तक पद पर रहकर सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों में अपना स्थान बनाया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 March 2026 1:45 PM IST












