Shakira India Concert: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण केंसिल हुआ ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ईरान-इजरायल युद्ध का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इसी बीच शकीरा के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा का दुनियाभर में काफी क्रेज है। खासतौर से बात करें भारत की तो उनके यहां पर भी लाखं की संख्या में फैंस मौजूद हैं। ऐसे में जब हाल ही में खबरें आईं कि शकीरा का कॉन्सर्ट भारत में होने वाला है तो लोग काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अब उन्हीं फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है कि 15 अप्रैल को होने वाला शकीरा का भारत में होने वाला कॉन्सर्ट अब पोस्टपोन हो गया है।
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा कॉन्सर्ट
हाल ही में डिस्ट्रिक्ट एप के सोशल मीडिया पेज पर इसे लेकर अपडेट दिया गया है। इस पेज पर शकीरा के कॉन्सर्ट के बारे में जरूरी अपडेट दिया गया है इस पोस्ट में लिखा है, 'फिलहाल चल रही जिओपॉलिटिकल सिचुएशन और रीजनल टेंशन के चलते फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट जिसमें शकीरा भाग लेने वाली थीं पोस्टपोन कर दिया गया है अगले नोटिस तक। हमारे फैंस और आर्टिस्ट की परवाह करते हुए प्रोडक्शन टीम ने ये फैसला किया है।
यह भी पढ़े -अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया
टिकिट खरीदने वालों को मिलेगा रीफंड
इसके आगे इस पोस्ट में ये भी साफतौर पर कह दिया गया है, जिन लोगों ने भी कॉन्सर्ट के टिकिट खरीद लिए हैं उन्हें पूरा रीफंड मिल जाएगा। उन्होंने जिस भी प्लेटफॉर्म या मोड ऑफ पेमेंट से टिकिट खरीदें हैं वो सारा अमाउंट इन्हें वापस मिल जाएगा। साथ ही टीम ने ये भी बताया कि हम आर्टिस्ट की टीम के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं। जैसे ही वो नई तारीख देंगे हम आपको बता देंगें।
Created On :   22 March 2026 1:11 PM IST












