अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया
मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज के साथ ही फैंस के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म के दूसरे हिस्से में रणवीर सिंह का किरदार छाया हुआ है, वहीं अतीक अहमद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित किरदारों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।
हालांकि, फिल्म को तारीफों के साथ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है क्योंकि कुछ लोगों के मुताबिक फिल्म में सत्ताधारी पार्टी की नीतियों को सही दिखाया गया है। इसी बीच अनुपम खेर ने फिल्म की तारीफ की है लेकिन साथ ही फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों पर भी निशाना साधा है।
फिल्म का दूसरा पार्ट देखकर अभिनेता खुशी से गदगद हो रहे हैं, और उन्होंने फिल्म के बारे में बात करने के लिए आदित्य धर से फोन पर बात भी की। अभिनेता का कहना है कि फिल्म का हर पहलू, चाहे वो कास्टिंग का हो या भी संवाद, हर चीज को बेहतर तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है।
उन्होंने लिखा, "धुरंधर 2 जबरदस्त है! आदित्य धर एक रॉकस्टार हैं! कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं। आप फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं और आपके भीतर एक खामोशी छा जाती है जो सब कुछ कह देती है, फिर भी कुछ समझा नहीं पाती। धुरंधर देखने का अनुभव कुछ ऐसा ही था। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह एक अनुभव है।"
इसी बीच फिल्म को ट्रोल करने वाले लोगों पर भी अभिनेता ने निशाना साधा है। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने 'द कश्मीर फाइल्स' और 'बारामूला' जैसी फिल्मों को भी प्रोपेगेंडा बताया था, लेकिन ये फिल्में देश से जुड़ी थीं। अगर लोगों को लगता है कि यह फिल्म प्रोपेगेंडा है तो खुद पैसे खर्च करके ऐसी फिल्म बना लें। उन्होंने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान को तर्क के साथ ध्वस्त किया गया है और यह काबिल-ए-तारीफ है।
अभिनेता ने फिल्म के हर किरदार की तारीफ की। उन्होंने रणवीर सिंह के इमोशनल सीन्स की तारीफ की क्योंकि उन्होंने दर्शकों को भी वो दर्द महसूस करने के लिए मजबूर कर दिया, जो उनके किरदार ने झेला था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 March 2026 9:04 AM IST












