Iran-Israel War: ईरान की इजरायल पर जवाबी कार्रवाई, दगीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने इजरायल पर एक बड़ा मिसाइल हमला किया जिससे हालात काफी गंभीर हो गए। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए और कई बच्चों को भी चोट आई है। सबसे ज्यादा असर दक्षिणी इजरायल के अराद और दिमोना शहरों में देखा गया, जहां घरों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़े -अगर अमेरिका हम पर हमला करता है तो हम भारत पर जहां चाहे वहां हमला कर सकते हैं पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित
यह भी पढ़े -चीनी वाणिज्य मंत्री और चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद के अध्यक्ष ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से अलग-अलग मुलाकात की
रिहायशी इलाकों में गिरी मिसाइलें
जानकारी के अनुसार, इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम इन मिसाइलों को पूरी तरह रोक नहीं पाया। इंटरसेप्टर दागे गए थे, लेकिन कई मिसाइलें सीधे रिहायशी इलाकों में गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि, दिमोना में स्थिति और भी संवेदनशील मानी जा रही है, क्योंकि वहां इजरायल का परमाणु केंद्र मौजूद है। यहां भी कई लोग घायल हुए, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है, जिसे गंभीर चोट आई है।
ईरान ने कहा 'जवाबी कार्रवाई'
ईरान ने इस हमले को अपने परमाणु केंद्र पर हुए पहले के हमले का जवाब बताया है। वहीं, इजरायल ने आरोप लगाया कि यह हमला आम नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया। इस घटना के बाद कई परिवारों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया और पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है।
ईरान पर बड़ा आरोप
इजरायल ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने जानबूझकर आम लोगों को निशाना बनाया। अराद और दिमोना में मिसाइल गिराकर नागरिकों को नुकसान पहुंचाया गया। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। इजरायल ने इसे युद्ध अपराध और आतंकवाद बताया है। वहीं, अराद के मेयर ने बताया कि करीब 150 परिवारों को उस इलाके से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। कई नेताओं ने भी इस हमले की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि ऐसे हमले गलत हैं और इससे हालात और खराब होते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला किया था, जिसके बाद अब यह ईरान की जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।
Created On :   22 March 2026 11:01 AM IST













