अगर अमेरिका हम पर हमला करता है तो हम भारत पर जहां चाहे वहां हमला कर सकते हैं पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित

अगर अमेरिका हम पर हमला करता है तो हम भारत पर जहां चाहे वहां हमला कर सकते हैं पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित
पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने एक टीवी शो में अपनी शर्मिंदगी को बचाने के लिए भारत पर हमले की बात कही है; उन्होंने बेहद अटपटा सा बयान दिया है।

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने एक टीवी शो में अपनी शर्मिंदगी को बचाने के लिए भारत पर हमले की बात कही है; उन्होंने बेहद अटपटा सा बयान दिया है।

पाकिस्तान के एबीएन न्यूज में एंकर के सवालों का जवाब देते हुए गीदड़भभकी की। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके बासित ने एक टेलीविजन डिबेट में अमेरिका के हमले के जवाब में भारत पर हमले को लेकर शेखी बघारी।

अब्दुल बासित ने एबीएन न्यूज के साथ टीवी डिबेट में कहा, "मान लीजिए, ईरान में हालात खराब हो जाते हैं। इजरायल हमारे पड़ोस में आकर बैठ जाता है। ऐसे हालात बन जाते हैं कि जहां अमेरिका भी हमारे न्यूक्लियर प्रोग्राम को बुरी नजर से देखता है, या फिर हमारे परमाणु क्षमता को तबाह करने की कोशिश करता है, जो नामुमकिन।"

आगे बोले, "लेकिन, मैं सबसे बुरे हालात की बात कर रहा हूं, जो कि नामुमकिन है, क्योंकि पाकिस्तान की इतनी क्षमता है कि वह अपनी रक्षा कर सके। लेकिन, अगर कोई ऐसे हालात बन जाते हैं कि अगर अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया… हमारे न्यूक्लियर रेंज में अमेरिका नहीं है, हम क्षेत्रीय इलाकों में उनके अड्डों पर भी नहीं पहुंच सकते या हम इजरायल पर भी हमला नहीं कर सकते, तो हमारे लिए क्या रास्ता होगा।"

फिर अटपटा सा बयान दिया। बोले, "हमने तो देखिए, और कुछ नहीं करना। अगर हमारी रेंज अमेरिका तक न भी हुई और हम पर तो किसी ने बुरी नजर डाली, तो हमें तो बिना सोचे समझे भारत पर हमला कर देना है। मुंबई पर कर देना है, नई दिल्ली पर कर देना है। हमें तो छोड़ना नहीं है। देखी जाएगी, जो कुछ बाद में होता है। हमारे पास और कोई रास्ता नहीं होगा, अगर अमेरिका हम पर हमला करता है, जो कि नामुमकिन है। तो ये बात जान लेनी चाहिए दुनिया को कि अगर हम पर किसी ने बुनी निगाह डाली, तो हम जवाब दिए बिना पीछे नहीं हटेंगे।"

अपनी बात को विराम देते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि भारत भी ऐसा नहीं चाहेगा और न हम ऐसी कोई स्थिति चाहते हैं। हम चाहेंगे कि वे हमें मैली आंखों से न देखें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 March 2026 9:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story